बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 5 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 5 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 6 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 6 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 6 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 6 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 6 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 7 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 7 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 7 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 7 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 7 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 8 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 8 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 8 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 9 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

Bihar: जौनपुर हादसे की दर्दनाक कहानी, लव मैरिज करने परिवार को मनाया; लड़की देखने प्रयागराज जा रहे थे, आई मौत

जौनपुर/सीतामढ़ी.

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए सड़क हादसे में सीतामढ़ी के एक ही परिवार के सात लोगों की मौत मामले में एक नया राज सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक गजाधर शर्मा के बेटे चंदन का प्रयागराज निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ था। फिर आपस में बात करते-करते दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करने लगे। इसके बाद दोनों युवक-युवती ने अपने-अपने परिजनों को समझाकर शादी के लिए राजी किया था। उसी सिलसिले में गजाधर शर्मा बेटे की इच्छा के अनुसार शादी करने के लिए लड़की को देखने के लिए परिवार समेत प्रयागराज जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीतामढ़ी जिले के नौ लोग उत्तर प्रदेश के में सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और दो लोग गंभीर स्थिति में इलाजरत बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब ढाई बजे एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि 10 मीटर तक गाड़ी घिसटती चली गई। हादसे में शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के थे। घटना के बाद से मृतक परिवार के गांव में मातम छाया हुआ है। सभी मृतक रीगा थाना क्षेत्र के रीगा द्वितीय पंचायत के संग्राम फंदह गांव वार्ड नंबर 14 के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि गजाधर शर्मा और उनके भाई जवाहर शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लड़की देखने जा रहे थे। परिजनों के अनुसार गजाधर शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ ट्रेन से लड़की देखने प्रयागराज जाने वाले थे। शनिवार की दोपहर एक बजे की ट्रेन भी थी। लेकिन जल्दी पहुंचने के चक्कर में ट्रेन से नहीं गए और आनन-फानन में शनिवार की शाम पूरा परिवार एक ही गाड़ी में सवार होकर लड़की देखने के लिए निकल गया। गाड़ी में कुल नौ लोग सवार थे। इसी बीच रात 2:30 बजे के करीब यह दुर्घटना हो गई। जहां सामने से आ रहे एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई। फिलहाल घायलों का इलाज बनारस अस्पताल में चल रहा है। हादसे में घायल कार चालक जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। चालक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के बभनगामा पंचायत अंतर्गत गणेशपुर बकरी गांव निवासी अवधेश बैठा के शर्मा के बेटे जीतू शर्मा के रूप में की गई है।

वहीं, मृतकों में गजाधर शर्मा (60), उनके मझले बेटे अनीश शर्मा (35), दूसरे बेटे बजरंगी शर्मा की पत्नी सोनम शर्मा (25) और बेटे युग कुमार (8) के अलावा गजाधर शर्मा के भाई जवाहर शर्मा (55) और जवाहर शर्मा के बेटे गौतम शर्मा (18) और अनहरी भोरहा गांव निवासी पवन शर्मा की पत्नी रिंकू शर्मा (33) शामिल हैं। वहीं, गजाधर शर्मा की पत्नी मीना देवी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।