बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 6 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 6 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 6 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 6 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 7 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 7 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 7 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 7 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 8 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 8 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 8 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 8 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 8 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 9 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 9 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 9 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

हैदराबाद की महिला की ऑस्ट्रेलिया में हत्या…मर्डर करने के बाद बेटे के साथ भारत आ गया पति

 हैदराबाद

ऑस्ट्रेलिया के बकले में बड़ी घटना सामने आई है. यहां शनिवार को हैदराबाद की 36 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई. उसका शव कथित तौर पर सड़क के किनारे कूड़ेदान में पाया गया है. हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महिला की पहचान चैतन्य मधागानी के रूप में की गई है. कथित तौर पर महिला के पति ने हत्या की है. घटना के बाद अपने बच्चे को लेकर हैदराबाद के लिए उड़ान भरी. यहां महिला के माता-पिता को बच्चा सौंप दिया.

'महिला का शव बरामद किया'

महिला अपने पति और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती थी. विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में कहा, आज दोपहर विनचेल्सिया के पास बकले में एक महिला को मृत अवस्था में पाया गया है. मृत महिला यहां माउंट पोलक रोड पर मिली. होमिसाइड स्क्वाड की डिटेक्टिव टीम घटना के बारे में जांच कर रही है.

'हत्याकांड के तार जोड़ रही पुलिस'

पुलिस ने कहा कि दूसरा क्राइम सीन मिर्का वे प्वाइंट कुक पर एक आवासीय पते पर पाया गया. माना जाता है कि यह बकले हत्याकांड से जुड़ा हुआ है.

'अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं'

विक्टोरिया पुलिस ने आगे कहा, जांच टीम महिला की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं. शुरुआती तौर पर यह प्रतीत हो रहा है कि इसमें शामिल लोग एक-दूसरे को जानते हैं और अपराधी देश छोड़कर भाग गया है. घटना में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

'शव को भारत लाना चाहते हैं परिजन'

उप्पल विधायक बंडारी लक्ष्मा रेड्डी के अनुसार, चूंकि महिला उनके निर्वाचन क्षेत्र से थी, इसलिए मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने उसके माता-पिता से मुलाकात की है. विधायक ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि महिला के माता-पिता के अनुरोध पर उन्होंने शव को हैदराबाद लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है. विधायक ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के कार्यालय को भी इस बारे में सूचित किया है. विधायक ने आगे कहा, महिला के माता-पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दामाद ने उनकी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है.