बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 4 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 4 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 4 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 5 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 5 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 5 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 5 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 5 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 5 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 5 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 6 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 6 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 6 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 6 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 6 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 7 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 7 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 7 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 8 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर के तहत देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए, 2047 तक भारत का लक्ष्य पूरा होगा : पीयूष गोयल

नई दिल्ली
विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर के तहत देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। दिल्ली के पुराना किला पर इसके तहत आर्टिस्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग राज्यों से कलाकारों ने हिस्सा लिया। रेल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 'विकसित भारत' आर्टिस्ट वर्कशॉप में भाग लिया और देश भर से आये 50 हजार से अधिक कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। पीयूष गोयल ने कहा कि कलाकारों ने पेंटिंग के ज़रिए आने वाले समय के भारत की तस्वीर कैनवास पर उतारी है। विकसित भारत का जो संकल्प किया है, उसके तहत सरकार कला को आगे लेकर जा रही है।

उन्होंने कहा कि भारत मंडपम, यशोभूमि, वाणिज्य भवन जैसे अलग-अलग भवन में पेंटिंग लगाई जाती है। सरकार चाहती है कि हैंडलूम के जरिए पेंटिंग को आगे लेकर जाए। हमारी पेंटिंग्स देश ही नहीं विश्वभर में जानी जाए। आपकी कला को व्यापार कॉमर्स से जोड़ें जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। इसके साथ ही नेशनल गैलरी, मॉडर्न आर्ट, ललित कला अकादमी मिलकर हमारे कलाकारों को एक साथ काम दें और भारत के कलाकार भी विकास करें, प्रगति करें।

रेल मंत्री ने कहा कि देश आज एक ऐसे मोड पर खड़ा है जब पूरा विश्व हमारी तरफ देख रहा है। पूरे विश्व को यह बात समझ में आ गई कि अब भारत निकल पड़ा है, अब भारत चल पड़ा है, अब भारत दौड़ पड़ा है, अब भारत रुकने वाला नहीं है। दुनिया की कोई ताकत भारत को पीछे नहीं छोड़ सकती। अगर दुनिया को आगे बढ़ना है तो भारत के साथ काम करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से पूरे विश्व में भारत का परचम फहराया है, जिस प्रकार से आज भारत का पासपोर्ट लेकर हम में से कोई व्यक्ति दुनिया के किसी कोने में चला जाए, जो इज्जत, जो सम्मान 140 करोड़ देशवासियों को आज मिलती है, मैं समझता हूं सैकड़ों वर्ष में ऐसा सम्मान ऐसी इज्जत कभी नहीं मिली होगी।

उन्होंने कहा कि भारत का जो वर्चस्व है उसका एक प्रमाण आज तब मिला जब भारत का मुक्त व्यापार समझौता चार पश्चिमी विकसित देशों के समूह इप्टा के साथ संपन्न हुआ। इससे देश में कम से कम आठ-साढ़े आठ लाख करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आएगा और रोजगार के 10 लाख अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व, दूरदर्शिता और 2047 तक विकसित भारत बनाने के उनके विजन की तारीफ की – एक समृद्ध देश जिसमें कोई गरीब न हो, हर युवा को अच्छा मौका मिले, अच्छे रोजगार मिले, हर बच्चा जो भारत में पैदा होता है वह एक समृद्ध जीवन जिए, उसको हर प्रकार सुख सुविधाएं मिले और विश्व में भारत अपना सही स्थान ग्रहण करे। एक ऐसा विजन जो आगे आने वाले सैकड़ों वर्ष के लिए भारत और भारतवासियों को नई दिशा दिखाएगा। नई सोच के साथ, नए आत्मविश्वास के साथ एक आत्मनिर्भर भारत उभरेगा, एक विकसित भारत उभरेगा।