बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 3 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 3 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 3 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 3 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 3 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 4 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 4 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 4 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 4 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 4 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 5 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 5 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 5 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 5 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 5 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 5 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 5 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 6 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 6 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 6 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

CG News: ‘किसान महाकुंभ’ में राजनाथ सिंह बोले- मंदिर बना दिया तारीख भी बता दिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर.

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भाजपा की 'किसान महाकुंभ' जनसभा का आयोजन किया गया जिसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संबोधित किया। किसान महाकुंभ को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिह ने कहा कि लंबे अरसे के बाद किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिए जनता के सामने खड़ा हूं। आप लोगों ने फूलों का हार पहनाकर हम लोगों का स्वागत किया है, लेकिन आप जानते हैं स्वागत, अभिनंदन, दुआ सलाम एक तरफा नहीं होना चाहिए। इसीलिए आप लोगों को जय जोहार।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि दिसंबर में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को बेहद प्यार किया और भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत के आधार पर सरकार बनी। लंबे अरसे बाद पहली बार कोई आदिवासी सीएम बना। सीएम साय के नेतृत्व में राज्य तेजी से तरक्की कर रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने यहां का खजाना खाली कर दिया था। अब बीजेपी की सरकार खजाना भरने का काम कर रही है। यह काम बीजेपी ही कर सकती है। छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ रहा है। यहां के किसान देश की तरक्की में योगदान दे रहे हैं। किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। किसानों के खाद और बीज की कीमत हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने रूस यूक्रेन के युद्ध में भी किसानों के साथ खड़े रहे। किसानों की परेशानी हम सबकी परेशानी है। आप भरोसा रख कर जाइए समय लगता है छह महीने या सालभर। ये राजनाथ सिंह की गारंटी नहीं है पीएम मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने मोटा अनाज यानी मिलेट्स का प्रचार किया।पीएम मोटा अनाज खाते हैं और मैं भी मोटा अनाज खाता हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। हम देश में एक भी गरीब नहीं रहने देंगे। एक भी झोपड़ी नहीं रहने देंगे। सबको पक्का मकान देंगे।

राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य एक हजार 40 रुपए देती थी। बीजेपी सरकार दो हजार से ज्यादा देगी। किसानों को 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। कांग्रेस तंज कसते हुए कहती थी कि मंदिर बनायेगे पर तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन हमने तारीख भी बता दिया और मंदिर भी बना दिया। आज पीएम मोदी की बात विश्व सुनता है। यही बीजेपी सरकार की काबिलियत है। कांग्रेस सरकार में कहा जाता था भारत गरीबों का देश है। पीएम मोदी ने भारतीय छात्रों को देश लाने के लिए रूस और यूक्रेन से चार घंटे के लिए युद्ध रुकवा दिया था। ये है भारत की हैसियत और स्वाभिमान। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने जनसभा को संबधित करते हुए कहा कि तीन माह पहले प्रदेश में एक ही नारा था, अब नहीं सही सहबो बदल के रहीबो, अब एक बार फिर नारा है अबकी बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गांव, गरीब, किसान की चिंता करते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार गांव, गरीब, किसान की चिंता नहीं करती थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने गावों में सड़क बिछाकर लोगों को कई सुविधाएं दी हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दो बातें फेमस हैं, विष्णुदेव की सरकार पालनहारी सरकार है। प्रदेश की सरकार सरल सरकार है। फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड की सौगात केंद्र की बीजेपी सरकार ने दी। गांव के किसानों का आंकलन करने वाली सरकार केंद्र की बीजेपी सरकार है। आने वाला चुनाव मोदी सरकार का चुनाव है हमारा तो चुनाव हो चुका है।

किसान महाकुंभ को संबोधित करते हुए भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने बीजेपी को जिताकर यह संदेश दिया है कि जनता सुशासन चाहती है। चाहर ने आगे कहा कि मैंने कुंभ सुना था। किसान महाकुंभ पहली बार सुना है। यहां किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं किसान महाकुंभ को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कल दोपहर 2:00 बजे महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़कर महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि जारी करेंगे। 12 तारीख को किसानों को उनके धान की अंतरराशि 917 रुपए प्रदान की जाएगी।