मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 59 मिनट पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 59 मिनट पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 1 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 1 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 1 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 1 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 1 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 1 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 1 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 2 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 2 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 2 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 2 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 2 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 3 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 3 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 3 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 4 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

किसान महाकुंभ में राजनाथ सिंह का चुनावी शंखनाद

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन  से चुनावी शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बेहद प्यार दिया है। आपने भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी के साइंस कालेज मैदान में कहा, 25 करोड़ लोग गरीबी के संकट से बाहर आ चुके हैं। यह मैं नहीं बल्कि नीति आयोग कह रहा है। इस बार आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाइए हिंदुस्तान में हम लोग एक भी गरीब नहीं रहने देंगे।किसान महाकुंभ में राजनाथ सिंह बोले तीन सौ यूनिट तक फ्री मिलेगी बिजली, पैदा करें मोटा अनाज, इसकी खरीदी केन्द्र करेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा, इजरायल, फिलीस्तीन के कारण दुनिया में महंगाई बढ़ी है लेकिन भारत में मोदी जी ने महंगाई को नियंत्रित किया और खाद, बीज की कीमत को भी नहीं बढऩे दिया। इसका नतीजा है कि भारत अकेला देश है जो 300 रुपये में यूरिया की बोरी देता है। उन्होंने कहा, भारत सरकार धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये देती है। विष्णुदेव साय की सरकार 3100 रुपये दे रही है। खेती का बजट 2014 में 25,000 करोड़ था और अब 1,25,000 करोड़ बजट बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ ने कहा, मोदी सरकार कुछ ही वर्षों में सोलर लाइट की व्यवस्था करने जा रही है। सूर्य से रोशनी पैदा करने की व्यवस्था शुरू करने जा रहे हैं। तीन सौ यूनिट तक की बिजली फ्री मिलेगी। छत्तीसगढ़ के किसान मोटा अनाज पैदा करें। गारंटी देते हैं कि हमारी सरकार खरीदेगी और दुनिया के देशों को एक्सपोर्ट करेगी। सम्मेलन को मुख्यमंत्री साय ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से  उप मुख्यमंत्री अरुण साव,

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री रामविचार नेताम,ओ पी चौधरी,केदार कश्यप,अध्यक्ष किरण सिंह देव उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी किसानों की पार्टी है। 75 साल में ज्यादातर कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए योजनाओं की शुरूआत की है। सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने ढ़ाई महीना में कई बड़े निर्णय लिए हैं। जिसकी गारंटी मोदी जी ने ली है।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए जो कार्य हो रहे हैं उसी वजह से यह किसान सम्मेलन नहीं किसान महाकुंभ बन गया है। किसानों को भारत रत्न देने का काम किसी ने अगर किया है तो वह मोदी सरकार ने किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मोदी जी ने गारंटी दी थी जब छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी तो सुरक्षा और न्याय देने का काम भाजपा सरकार करेगी। मोदी सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। इस नंबर पर 9090902024 मिस काल कर अपना सुझाव केंद्रीय नेतृत्व को भेजे।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, दो बात बहुत फेमस हो गई है। पहला विष्णु सरकार पालनहारी सरकार है, दूसरा बहुत ही सरल सरकार है।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान के बेहतरी के लिए विष्णुदेव सरकार काम कर रही है। गांव, गरीब और किसान की चिंता केवल भाजपा सरकार कर रही है।छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, मोदी जी के गारंटी के तहत रक्षा मंत्री जी आज 13,000 करोड़ रूपए से ज्यादा किसानों को उपहार देने जा रहे हैं।