मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 34 मिनट पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 34 मिनट पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 46 मिनट पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 1 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 1 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 1 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 1 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 1 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 1 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 2 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 2 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 2 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 2 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 2 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 3 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 3 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 3 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 3 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

LAC के पास सेला सुरंग बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे सेला सुरंग सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह सेला सुरंग सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में आयोजित समारोह में सेला सुरंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सेला सुरंग से चीन की सीमा से लगे तवांग तक हर मौसम में कनेक्टिविटी सुविधा मिलेगी। एक अधिकारी ने बताया, '13 हजार फुट की ऊंचाई पर सेला सुरंग स्थित है। इसके चालू हो जाने से अरुणाचल प्रदेश के तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी सुविधा मिलेगी। सेला सुरंग वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास है। यही वजह है कि यह सुरंग रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।' खासतौर से चीन की ओर सीमावर्ती इलाकों में बढ़ने निर्माण कार्यों के मद्देनजर इसे भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

बता दें कि सेला दर्रे के पास यह सुरंग बनाई गई है। इसकी जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और बर्फबारी के चलते बालीपारा-चारीद्वार-तवांग मार्ग लंबे समय तक बंद हो जाता है। यह सुरंग चीन-भारत सीमा पर अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों, हथियारों और मशीनरी की शीघ्र तैनाती कर LAC पर भारतीय सेना की क्षमताओं को बढ़ाएगी। तवांग से चीनी सीमा की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। ऐसे में भारत ने अब एलएसी के बेहद करीब सुरंग का निर्माण कर लिया है। पीएम मोदी ने फरवरी 2019 में इस परियोजना की नींव रखी थी, जिसकी लागत 697 करोड़ रुपये आंकी गई थी। कोरोना महामारी सहित विभिन्न कारणों से सुरंग के निर्माण कार्य में देरी हुई।

हर मौसम में बनी रहेगी कनेक्टिविटी
सीमा सड़क संगठन (BRO) की ओर से इस सुरंग का निर्माण किया गया है। यह दुनिया की सबसे लंबी ट्विन-लेन सुरंग है। इससे होकर यात्रा शुरू होने पर तवांग की आवाजाही का समय करीब 1 घंटा कम हो जाएगा। साथ ही हर मौसम में कनेक्टिविटी बनी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि सेला सुरंग देश की रक्षा तैयारियों को बढ़ावा देगी। साथ ही यहां के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस सुरंग होकर प्रति दिन 3,000 कारें और 2,000 ट्रकों की आवाजाही आसानी से हो सकती है जो अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटा से रफ्तार भर सकते हैं। मालूम हो कि सेला प्रोजेक्ट में सुरंग 1 की लंबाई 1,003 मीटर है और 1,595 मीटर लंबी दूसरी सुरंग है। ये ट्विन सुरंगें सेला के पश्चिम में 2 चोटियों से होकर गुजरती हैं। इस परियोजना में 8.6 किमी लंबी 2 सड़कें भी शामिल हैं।