मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 11 मिनट पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 12 मिनट पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 26 मिनट पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 26 मिनट पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 42 मिनट पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 44 मिनट पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 44 मिनट पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 1 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 1 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 1 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 1 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 1 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 2 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 2 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 2 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 3 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 3 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 3 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 3 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें
राजनीति

बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट के लिए तीन नाम हुए शॉर्टलिस्ट, ‘उम्मीदवार का नाम कर देगा हैरान’

बेंगलुरु
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां काफी तेज कर दी हैं। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए तीन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।

'उम्मीदवार का नाम कर देगा हैरान'
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, "हमारे पास बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार है। हमने तीन उम्मीदवारों की सिफारिश की है, उनमें से एक भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेगा।" उन्होंने कहा कि बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार सबको हैरान कर देगा। बता दें कि उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश लगातार तीन बार से इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

2019 में जीती थी 25 सीटें
भाजपा ने कर्नाटक में 2019 के आम चुनावों में कुल 28 लोकसभा सीटों में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए कर्नाटक दक्षिण का सबसे अहम राज्य है। दरअसल, कर्नाटक दक्षिण का एकमात्र राज्य है, जहां पार्टी सत्ता पर काबिज थी।

नामों पर अंतिम चर्चा जारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अशोक ने कहा कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी, क्योंकि उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने पर चर्चा अंतिम चरण में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याग्रस्त निर्वाचन क्षेत्रों पर विचार-विमर्श जारी है।

मांड्या निर्वाचन क्षेत्र के टिकट पर असमंजस
मांड्या निर्वाचन क्षेत्र के बारे में, जहां भाजपा समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने 2019 में जीत हासिल की और इस बार पार्टी के टिकट के लिए दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वहां से किसे मैदान में उतारा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की सहयोगी पार्टी जद(एस) मांड्या में अपना उम्मीदवार उतारने की इच्छुक है।