मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 55 मिनट पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 57 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 1 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 1 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 1 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 1 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 1 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 1 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 2 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 2 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 3 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 4 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 4 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 6 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 6 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 6 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 7 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 7 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 7 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके
छत्तीसगढ़

अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में आडियोलाजिकल कक्ष का शुभारंभ

रायपुर

मूक-बधिर बच्चों की सेवा व उनको सुविधा देने की दिशा में अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल ने एक और उपलब्धि हासिल की है। स्कूल परिसर में जना बैंक के सहयोग से आडियोलॉजिकल कक्ष का शुभारंभ किया गया है। इसका उद्घाटन जना बैंक के मध्य क्षेत्र आंचलिक प्रमुख यतिंदर नटकर्णी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस कक्ष में सात लाख रुपए की अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक तथा जाने माने आडियोलाजिस्ट डॉ. राकेश पांडेय ने बताया कि इस मशीनों की स्थापना से मूक-बधिर बच्चों की बारीकी से जांच व उपचार में बड़ी मदद मिलेगी।

इन मशीनों के जरिए कान के अंदर की खामियों का पता लगाकर सही इलाज किया जा सकेगा जिससे बच्चे सुनने व बोलने लगेंगे। सुप्रसिद्ध स्पीचथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. रुचिरा पांडेय ने बताया कि ये मशीनें मूक-बधिर बच्चों के उपचार के मामले में वरदान है। इससे चरणबद्ध तरीके से जांच की जा सकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व महापौर व नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने जना बैंक को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन बच्चों की सेवा सही मायने में ईश्वर की सेवा है। दुबे ने बताया कि इन बच्चों को साक्षर बनाना या उच्च शिक्षित करना ही उद्देश्य नहीं है इनका कौशल विकास कर इन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यतिंदर नटकर्णी ने स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों की सेवा का यह संस्था सर्वोत्तम उदाहरण है। स्कूल में बच्चों को उनकी ही भाषा में आला दर्जे की शिक्षा व कौशल विकास पाठ्यक्रम का संचालन सराहनीय है। इस पुण्य कार्य में जना बैंक सदा सहभागी रहेगा। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी देते हुए स्वागत भाषण दिया। मूक-बधिर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

इस अवसर पर बैंक के रिजनल हेड सचिन अवस्थी, ब्रांच हेड राहुल, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट व एरिया हेड प्रदीप गिरी, शिक्षाविद् जवाहर सुरी शेट्टी, समाज कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त संचालक प्रदीप तिवारी, संस्था के उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, मृत्युंजय शुक्ला प्राचार्य कमलेश शुक्ला, समाज सेविका व महिला कांग्रेस नेत्री  सुनिता शर्मा आदि मौजूद थे। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन क्वार्डिनेटर सीमा छाबड़ा ने किया। ज्ञात हो कि इस स्कूल का संचालन अर्पण कल्याण समिति द्वारा सेक्टर 1, न्यू राजेन्द्र नगर बजाज कालोनी में किया जा रहा है।