गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 8 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 22 मिनट पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 37 मिनट पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 37 मिनट पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 37 मिनट पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 1 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 2 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 2 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 3 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 3 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 3 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 3 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 3 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 3 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 3 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 3 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 4 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे
D-Bilaspur-Division

छत्तीसगढ़ के स्कूल में शराब पीने से रोकने पर बोला शिक्षक, “मैं तो रोज़ पीता हूं, खींच लो फोटो…”

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शिक्षक स्कूल में बैठकर ही शराब पीता दिख रहा है. जब आरोपी शिक्षक को एक स्थानीय पत्रकार ये बताता है कि स्कूल के अंदर बैठकर शराब पीना गलत है. तो वह उसे कहता है कि जो करना है कर लो मैं तो रोज करता हूं. अगर तुम्हे फोटो खींचना हो तो खींच सकते हो. शिक्षक द्वारा स्कूल के अंदर शराब पीने की यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है.

वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से पहले आरोपी शिक्षक कैमरे के सामने बगैर किसी हिचक के इस बात को स्वीकार कर रहा है कि वह स्कूल में रोजाना ऐसा करता है. साथ ही वह बोलता है कि मेरे पास तो सब सामान है. फिर वह अपनी बाइक से एक थैला निकालता है. उसे लेकर वह स्कूल में बने अपने ऑफिस में चला जाता है. वहां वह टेबल पर गिलास निकालता है और उसमें शराब डालने लगता है. इसके बाद वह बोलता है कि तुमको वीडियो बनाना है तो आराम से बनाओ. ये तो मेरा रोज का है.

जिस समय वह स्कूल के ऑफिस में बैठक शराब पी रहा होता है उसी दौरान उसके पास ही महिला प्रधानपाठिका भी बैठी हुई है. लेकिन वह आरोपी शिक्षक को ऐसा करने से  नहीं रोकती है. वो सिर्फ कहती है कि ये तो अभी आए हैं. सुबह से नहीं थे. इसपर आरोपी शिक्षक बोलता है उसे आए कई घंटे हो गए हैं और मैं सुबह से ही यहां हूं

मिल रही जानकारी के अनुसार घटना बिलासपुर (Bilaspur) जिले के मस्तूरी ब्लॉक के मचहा जनपद के प्राथमिक स्कूल की है. बुधवार भी स्कूल चल रही थी. बच्चे और दूसरे टीचर स्कूल में मौजूद थे. स्कूल की प्रधान पाठिका तुलसी गणेश चौहान अपने ऑफिस में मौजूद थीं. दूसरे टीचर भी काम पर लगे हुए थे .इसी दौरान यहां पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट नशे की हालत में अपने साथ शराब और कुछ खाने का सामान लेकर वहां पहुंच गया.

फिर कार्यालय में प्रधान पाठक के सामने बैठकर सहायक शिक्षक टेबल पर स्कूली बच्चों के सामने उन्होंने शराब की बोतल और बैग में रखा चखना निकाला. इसी समय वीडियो बनाने वाले ने कैमरा आन किया तो पहले उसने पहचान पत्र मांगा. फिर टेबल पर चखना रखकर कहा कि वीडियो में ये सब आना चाहिए. डीईओ, कलेक्टर के पास जाओ. जाओ, क्या करोगे कर लो. आपको भी पीना ही, नहीं पीना है तो मत पियो. अच्छा आप दूसरा वाले पीते हैं, ऐसे कहकर वह खुलेआम स्कूल में शराब पीने लगा.

क्या करूं जिंदगी में टेंशन है

वीडियो बनाने वाले पत्रकार ने कहा कि इस तरह महिला शिक्षिका के सामने शराब पीना ठीक नहीं है, तो आरोपी शिक्षक ने कहा मैं घर में पीता हूं. आज गलत से शराब पीकर आ गया. स्कूल के अंदर शराब पीना गलत है, पर क्या करूं जिंदगी में टेंशन है. फिर उसने कहा कि और दो चार लोगों को बुला लो.