सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 3 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 3 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 3 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 3 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 3 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 3 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 4 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 4 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 4 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 4 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 4 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 4 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 4 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 5 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 5 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 5 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 5 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 5 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 5 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
राष्ट्रीय

PM मोदी सबसे ताकतवर भारतीय, किस नंबर पर योगी; शाह, भागवत भी लिस्ट में

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के सबसे ताकतवर भारतीय बने हुए हैं। 'सबसे ताकतवर भारतीय 2024' की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे नंबर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। टॉप 10 में अधिकतर केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग हैं।

'IE 100 लिस्ट' में, अरबपति गौतम अडानी और भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को भी टॉप 10 ताकतवर भारतीयों में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2024 की इस लिस्ट में सबसे ताकतवर भारतीयों में 16वें स्थान पर हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 18वें स्थान पर हैं।

ये रहे टॉप 10 नाम

1. नरेंद्र मोदी

रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी के 9.56 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जो दुनिया के सभी नेताओं में सबसे ज्यादा हैं।

2. अमित शाह

पीएम नरेंद्र मोदी के बाद, दूसरे सबसे ताकतवर भारतीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। उन्हें भाजपा के मुख्य रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है, जिनके नेतृत्व में पार्टी ने दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की।

3. मोहन भागवत

आरएसएस सरसंघचालक इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 22 जनवरी के राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भागवत पीएम मोदी के साथ नजर आए थे। इससे साफ संदेश गया था कि आरएसएस सरसंघचालक का सत्ताधारी दल के साथ कैसा रिश्ता है।

4. डीवाई चंद्रचूड़

मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ चौथे सबसे ताकतवर भारतीय हैं। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले के पक्ष में फैसला सुनाया था। अब इस चुनावी वर्ष में, हर फैसले पर बारीकी से नजर रखी जाएगी कि वह मामलों को कैसे संभालते हैं। डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल नवंबर में खत्म होगा।

5. एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी मजबूत कूटनीतिक कला से देश के नागरिकों को खूब प्रभावित किया है। चाहे पश्चिमी देशों को उनकी ही भाषा में जवाब देना हो या भारत की आजाद विदेश नीती का बखान करना हो, जयशंकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। रूस के तेल प्रतिबंध और खालिस्तान मुद्दे के दौरान उनके तीखे जवाबों ने भारत को वैश्विक कूटनीति के खेल में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।

6. योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि उनके राज्य में लोकसभा क्षेत्रों की संख्या सबसे अधिक (80) है। भाजपा की डबल इंजन सरकार आदित्यनाथ राज्य में राम मंदिर निर्माण पर ध्यान केंद्रित करके अपने हिंदू मतदाताओं को लुभा रही है।

7. राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री कैबिनेट में पीएम मोदी के सबसे वरिष्ठ सहयोगी रहे हैं। राजनाथ सिंह को अपनी 'संकटमोचक' छवि के लिए सभी दलों के नेताओं में खासा सम्मान हासिल है।

8. निर्मला सीतारमन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली महिला वित्त मंत्री हैं। उनके नेतृत्व में, भारत की अर्थव्यवस्था ने लगातार तीन वर्षों तक 7% की वृद्धि दर्ज की।

9. जेपी नड्डा

जेपी नड्डा भाजपा संगठन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख व्यक्ति हैं। पिछले साल उनका कार्यकाल विस्तार किया गया था।

10. गौतम अडानी

101 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ गौतम अडानी शीर्ष 10 शक्तिशाली भारतीयों में एकमात्र बिजनेस टाइकून है। IE 100 शक्तिशाली भारतीयों की सूची में अडानी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरबपति मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अंबानी की कुल संपत्ति 109 बिलियन डॉलर है।