सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 3 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 3 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 3 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 4 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 4 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
राष्ट्रीय

370 हटाने के बाद पहली बार कश्मीर जा रहे PM, इस दिन श्रीनगर में रैली

श्रीनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने कश्मीर घाटी का दौरा करने वाले हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद यह पीएम मोदी का घाटी का ये पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जा को समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने जम्मू-कश्मीर दौरे पर अनंतनाग जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों  यहां यह जानकारी दी।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री 7 मार्च को श्रीनगर में एक रैली को संबोधित करेंगे और अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे। जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रमुख रविंदर रैना ने  कहा, "यहां के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि प्रधानमंत्री आएं और उन्हें संबोधित करें। अब 7 मार्च को वह एक रैली को संबोधित करेंगे।"

सूत्रों ने बताया कि यह जनसभा आगामी आम चुनावों के लिए भाजपा के प्रचार अभियान के हिस्से के तहत होगी। भाजपा सूत्रों ने बताया, ''अनंतनाग जिले में प्रधानमंत्री की जनसभा अगले महीने के लिए निर्धारित है।'' वर्तमान योजना के अनुसार, शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र को प्रधानमंत्री की यात्रा के स्थल के रूप में अंतिम रूप दिया गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान कई स्थानों पर वाहनों की औचक जांच कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने 20 फरवरी को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने जम्मू में एक रैली को संबोधित किया और 32,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। एक बीजेपी नेता ने कहा, "प्रधानमंत्री का दौरा काफी महत्व रखता है क्योंकि बीजेपी नया कश्मीर को अपनी प्रमुख उपलब्धियों में से एक के रूप में प्रदर्शित करने जा रही है।"

भाजपा अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसमें दक्षिणी कश्मीर के शोपियां, कुलगाम व अनंतनाग और जम्मू के राजौरी-पुंछ जैसे इलाके शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से पहले, अनंतनाग सीट में केवल चार दक्षिण कश्मीर जिले – शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अनंतनाग ही शामिल थे।