सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 3 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 4 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 4 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
राष्ट्रीय

चांद पर इंसान भेजने की भी तैयारी कर चुका है ISRO! जानें गगनयान का खर्च

नई दिल्ली

पीएम मोदी ने मंगलवार को उन चार जवानों के नाम का ऐलान कर दिया है जो कि भारत के पहले अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की ट्रेनिंग ले रहे हैं। तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा में विक्रमसाराभाई अंतरिक्ष केंद्र में पीएम मोदी ने चार अंतरिक्षयात्रियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक इन चार में से दो को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी है। वहीं एक जवान अमेरिका के स्पेस मिशन में भाग लेगा।

बता दें कि गगनयान भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान है। इसके तहत अंतरिक्षयात्रियों को धरती से 400 किलोमीटर ऊपर की कक्षा में भेजा जाएगा। तीन दिन तक वे स्पेस में रहेंगे और इसके बाद उन्हें हिंद महासागर में उतार लिया जाएगा। इसरो इस मिशन की टेस्टिंग कर चुका है। जानकारी के मुताबिक इस मिशन को 2025 तक लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं इसी साल इसरो रोबोट भेजकर इस मिशन की एक और टेस्टिंग करेगा। बीते साल एक परीक्षण किया गया था जिसमें यह बात क्लियर हो गई थी कि रॉकेट में खराबी आने के भी अंतरिक्षयात्री सुरक्षित बाहर निकल सकते हैं।

इस मिशन से क्या हासिल होने वाला है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारों अधिकारियों के नाम का खुलासा करते हुए कहा था कि ये चारों इंसान नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष में ले जाने वाली ताकत हैं। उन्होंने बताया कि 40 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार रॉकेट भी हमारा है और काउंटडाउन भी हमारा। गगनयना  मिशनकामयाब होते ही अंतरिक्ष में इंसान पहुंचाने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले केवल अमेरिका, सोवियत संघऔर चीन के हाथ ही यह सफलता लगी है। ऐसे में भारत दुनिया के सामने अपनी तकनीक और अंतरिक्ष विज्ञान की एक मिसाल कायम करने में कामयाब रहेगा।

कितना खर्च आएगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अभियान में करीब 90 अरब रुपये का खर्च आने वाला है। बता दें कि इससे पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में अपना मिशन उतारकर भारत इतिहास रच चुका है। चंद्रयान 3 मिशन में 615 करोड़ रुपये की लागत आई। इसके बाद भारत ने सूर्य की ओर आदित्य-एल1 को भेज दिया। यह मिशन भी कामयाब रहा और सफलतापूर्व आदित्य मिशन एल1 पॉइंट पर पहुंच गया। वह अपने पॉइंट से ही सूर्य पर नजर रख रहा है। इसके बाद भारत ने गगनयान मिशन का ऐलान कर दिया है।

क्या है ISRO की आगे की तैयारी
गगनयान मिशान ISRO के लिए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बड़ा कदम होने वाला है। इसकी सफलता के बाद प्लान है कि भारत 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन खोल देगा। इसके बाद 2040 तक भारत चंद्रमा पर इंसान भेजने की भी तैयारी कर रहा है। बता दें कि नासा भी लंबे समय के बाद एक बार फिर से इंसान को चांद पर पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। नासा की तैयारी है कि आर्टेमिस – 2 मिशन के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजा जाएगा। आर्टेमिस – 3 मिशन में इंसान चांद पर कदम रखेगा।

कौन हैं गगनयान मिशन के चार अंतरिक्षयात्री
गगनयान मिशन के लिए जिन लोगों का चयन किया गया है वे एयरफोर्स में कमीशन्ड ऑफिसर हैं। इसमें पहला नाम ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन का है। वह रूस में स्पेस फ्लाइट मिशन की ट्रेनिंग ले चुके हैं। उन्हें तीन हजार घंटों की उड़ान का अनुभव है। दूसरा नाम ग्रुप कैप्टन अजित कृष्णन का है। वह भी एनडीए के छात्र रह चुक् हैं। तीसरा नाम ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप का है। वह प्रयागराज के रहने वाले हैं। 2004 में वह भारतीय वायुसेना में फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हुए थे। चौथा नाम विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला का हैजो कि लखनऊ के रहने वाले हैं। वह भी एनडीए के पूर्व छात्र हैं। 2006 में वह वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हुए थे।