रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 1 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 1 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 1 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 1 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 1 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 1 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 2 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 2 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 2 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 2 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 2 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 2 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 2 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 2 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 3 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 3 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 3 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना, एनसीबी और गुजरात एटीएस ने संयुक्त ऑपरेशन में 3100 किलो ड्रग्स पकड़ी

पाेरबंदर

भारत की समुद्री सीमा में अब तब की सबसे बड़ी ड्रग की खेप पकड़ी गई है। भारतीय नौसेना ने इंडियन कोस्ट गार्ड्स और गुजरात एटीएस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 3100 किलोग्राम ड्रग पकड़ा है। ड्रग की इस बड़ी खेप की बरामदगी गुजरात के पाेरबंदर के पास भारतीय समुद्री सीमा में हुई है। इस ड्रग्स की इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है, लेकिन जखीरे के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स कंसाइनमेंट हैं

बहुत बड़ी कामयाबी
संयुक्त अभियान में भारतीय नौसेना को मिली जानकारी के मुताबिक संदिग्ध ईरान से जहाज पर हशीश और अन्य मादक पदार्थ ले जा रहे थे। जिसकी सूचना के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, दो दिन तक समुद्र में रहने के बाद भारतीय नौसेना ने संदिग्ध नाव जो भारतीय समुद्री सीमा में घुसी उस नाव को रोक लिया और जांच करने पर नाव में करोड़ों रुपये ड्रग्स मिला, जहाज में सवार पांच क्रू मेम्बर को कब्जे में लिया गया। पकड़ी गई नाव, ड्रग्स और 5 संदिग्ध पाकिस्तानी को गुजरात के पोरबंदर ले जाया गया है। भारतीय नौसेना, इंडियन कोस्ट गार्ड, एनसीबी और गुजरात एटीएस को ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नशा मुक्त भारत के सपने के तहत आज हमारी एजेंसियों ने देश में नशीली दवाओं की सबसे बड़ी जब्ती करने में बड़ी सफलता हासिल की है। एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के संयुक्त अभियान में 3132 किलोग्राम ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की गई। यह ऐतिहासिक सफलता हमारे देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हमारी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस अवसर पर एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस को बधाई देता हूं।

कहां जा रहा था ड्रग?
जहाज की जांच पड़ताल करने पर जहाज में कुछ और संदिग्ध नही पाया गया लेकिन पकड़े गए 5 संदिग्ध पाकिस्तानी होने की आशंका हैं और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अब उनसे ड्रग्स और उनके बारे में ज्यादा जानकारी जुटा रही हैं कि ड्रग्स कहा और किसको भेजा जाना था। एजेंसियां पता लगा रही हैं कि ड्रग्स का रिसीवर कौन था और इस ड्रग्स के पीछे और कितने लोगों के तार जुड़े हुए है। संयुक्त ऑपरेशन में जो ड्रग पकड़ा गया है। उसके ऊपर 'Produce of Pakistan' लिखा हुआ है। पकड़े गए ड्रग्स में 2950 किलोग्राम हशीश (Hashish), 160 किलोग्राम Methamphetamine , 25 किलोग्राम Morphine शामिल है। इससे पहले भी भारतीय नौसेना ने कई ऑपरेशन में भारतीय समुद्री सीमा में करोड़ो रुपये का ड्रग्स बरामद किया है, ड्रग्स माफिया समुद्री रास्ते से भारत में ड्रग्स घुसाने की कोशिश करते हैं, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियां की सतर्कता की वजह से उनकी कोशिश नाकाम हो जाती है।