रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 53 मिनट पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 1 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 1 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 1 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 1 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 1 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 1 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 1 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 2 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 2 घंटे पहले 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 2 घंटे पहले 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम 2 घंटे पहले EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 3 घंटे पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 3 घंटे पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 3 घंटे पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 4 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 4 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 4 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 4 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार
राष्ट्रीय

पाकिस्‍तान की पनडुब्‍बी गाजी का मलबा भारत ने 53 साल बाद अब खोजा

इस्‍लामाबाद/नई दिल्‍ली
 बांग्‍लादेश की लड़ाई के दौरान 3 दिसंबर 1971 को भारत के विशाखापत्‍तनम बंदरगाह के पास जोरदार रहस्‍यमय धमाका हुआ था। इस धमाके का इतना जोरदार असर हुआ था कि बंदरगाह पर बनी बिल्डिंगों के शीशे तक टूट गए थे। स्‍थानीय लोगों को लगा था कि भूकंप आया है। इस दौरान समुद्र में एक विशाल लहर उठी और फिर समुद्र के अंदर समा गई। यह कोई भूकंप नहीं था बल्कि पाकिस्‍तानी पनडुब्‍बी पीएनएस गाजी थी जिसे जो विशाखापत्‍तनम बंदरगाह के अंदर बारुदी सुरंग लगा रही थी। पाकिस्‍तान का दावा है कि पनडुब्‍बी के अंदर आंतरिक विस्‍फोट हो गया था। भारत की ओर कहा जाता है कि आईएनएस राजपूत युद्धपोत ने इस पाकिस्‍तानी पनडुब्‍बी को डुबोया था। इस पनडुब्‍बी पर 93 पाकिस्‍तानी नौसैनिक सवार थे और उन सभी की मौत हो गई थी।

 रिपोर्ट के मुताबिक अब भारतीय नौसेना के नए अधिग्रहीत डीप सबमर्सिबल रेस्क्यू व्हीकल ने विशाखापत्तनम के पूर्वी तट के पास पाकिस्तानी पनडुब्बी पीएनएस गाजी के मलबे का सफलतापूर्वक पता लगाया है। पीएनएस गाजी जो पाकिस्तानी नौसेना के लिए प्रमुख पनडुब्बी के रूप में कार्य करती थी, उसे इस्‍लामाबाद ने अमेरिका से लीज पर लिया था। भारतीय नौसेना की सबमरीन रेस्क्यू यूनिट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया है कि पाकिस्‍तानी पनडुब्‍बी गाजी को रेस्क्यू व्हीकल ने विशाखापत्तनम तट से कुछ ही समुद्री मील की दूरी पर खोज लिया है। हालांकि, हमने अपनी जान गंवाने वाले पाकिस्‍तानी नौसैनिकों के सम्मान में मलबे को नहीं छूने का फैसला किया है जो भारतीय नौसेना की परंपरा रही है।

जापानी पनडुब्‍बी का भी मलबा मिला

DSRV की खरीद भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है, जो उन्हें अज्ञात समुद्री धाराओं की मैपिंग के लिए उन्नत क्षमता प्रदान करता है और उनके पानी के नीचे के प्लेटफार्मों के लिए बेहतर नेविगेशन सहायता प्रदान करता है। विशाखापत्तनम 16 मीटर की औसत गहराई के साथ, उन कुछ बंदरगाह शहरों में से एक है जो तट के पास समुद्र में चलने वाले जहाजों और पनडुब्बियों को समायोजित कर सकते हैं। साल 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध के दौरान, इस भारतीय शहर के अनोखे भौगोलिक लाभ के कारण विशाखापत्तनम तट के पास पीएनएस गाजी पनडुब्‍बी को पाकिस्‍तान ने तैनात किया था। भारतीय नौसेना का कहना है कि गाजी को डुबोने के लिए आईएनएस राजपूत युद्धपोत का हमला जिम्मेदार था।

पाकिस्‍तानी पनडुब्‍बी पीएनएस गाजी बंदरगाह शहर के पास समुद्र तल पर स्थित है। भारतीय दल को एक जापानी पनडुब्बी आरओ-110 का भी मलबा मिला है, जो 80 साल से वहीं है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी आरओ-110 को रॉयल इंडियन नेवी के एचएमआईएस जुम्ना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के इप्सविच द्वारा किए गए हमले में डुबो दिया गया था। साल 2018 में भारत ने डूबे हुए जहाजों और पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए डीप सबमर्सिबल रेस्क्यू व्हीकल का अधिग्रहण किया था। भारत इस तकनीक वाले 12 देशों में से एक है, जिसमें अमेरिका, चीन, रूस और सिंगापुर शामिल हैं।

अमेरिका ने द‍िया था भारत को बड़ा ऑफर

बांग्‍लादेश लड़ाई जब खत्‍म हुई तब अमेरिका ने इस पनडुब्‍बी को बाहर निकालने में मदद का अनुरोध किया था लेकिन तब भी भारत ने इसे पूरी विनम्रता के साथ ठुकरा दिया था। यह पनडुब्‍बी अभी भी विशाखापत्‍तनम बंदरगाह के बाहरी इलाके में समुद्री कीचड़ के अंदर फंसी हुई है। इस पनडुब्‍बी के साथ ठीक-ठीक क्‍या हुआ था, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है और चूंकि भारत ने इसे छूने से मना कर दिया है तो सच के सामने आने की उम्‍मीद भी नहीं है। केएस सुब्रमणियन के मुताबिक संभवत: इस पनडुब्‍बी में हाइड्रोजन गैस सुरक्षा मानकों से ज्‍यादा हो गई और जोरदार विस्फोट का दौर शुरू हो गया। इसकी चपेट में पनडुब्बी के सभी हथियार आ गए।