शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 22 मिनट पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 22 मिनट पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 1 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 1 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 1 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 1 घंटे पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 1 घंटे पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 1 घंटे पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 2 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 2 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 2 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा 2 घंटे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो 3 घंटे पहले सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… 3 घंटे पहले मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम 4 घंटे पहले महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात 4 घंटे पहले PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना 4 घंटे पहले FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली 4 घंटे पहले Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख 5 घंटे पहले भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख
राजनीति

क्‍या गांधी परिवार अमेठी रायबरेली छोड़ रहा है? सोनिया, राहुल के बाद प्रियंका भी बना रही हैं दूरी

रायबरेली
 यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। लोकसभा (Lok Sabha Election) चुनाव से ऐन पहले हुए इस समझौते के तहत 17 सीटों पर कांग्रेस उम्‍मीदवार उतारने पर सहमति हुई है। चर्चा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हस्‍तक्षेप के बाद अखिलेश यादव इस गठबंधन के लिए माने हैं। इन 17 सीटों में अमेठी और रायबरेली हैं। ये दोनों ही सीटें कांग्रेस के हाइकमान गांधी परिवार के पारंपरिक संसदीय क्षेत्र हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार का ही कोई सदस्‍य खड़ा होगा या फिर यह सीट गांधी परिवार के बाहर किसी उम्‍मीदवार को दी जाएगी।

यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्‍योंकि जब से लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू हुई हैं तब से गांधी परिवार ने इन दोनों जगहों से दूरी सी बनाई हुई है। सोनिया गांधी ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने की बजाय राजयसभा में जाने का फैसला लिया है। राहुल गांधी जरूर भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा लेकर अमेठी और रायबरेली से गुजरे लेकिन उन्‍होंने इस क्षेत्र की जनता से कनेक्‍ट करने की जरा भी कोशिश नहीं की।

एकमात्र उम्‍मीद प्रियंका गांधी से

ऐसे में एकमात्र उम्‍मीद प्रियंका गांधी से है। उनमें रायबरेली और अमेठी की जनता को इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। रायबरेली यूपी की इकलौती ऐसी सीट थी जहां साल 2019 में कांग्रेस को जीत मिली थी। अब चूंकि वहां से सोनिया इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी तो कयास थे कि प्रियंका गांधी इस पारंपरिक सीट पर दिखाई देंगी। प्रियंका अमेठी और रायबरेली दोनों जगह काफी एक्टिव भी रही हैं।

हिचक रहीं हैं प्रियंका

सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के राज्‍यसभा जाने के फैसले के बाद प्रियंका को मनाने की कोशिशें की गईं कि वह रायबरेली से चुनाव लड़ें। लेकिन प्रियंका इसके लिए राजी होती नहीं दिख रही हैं। रही बात अमेठी की तो वहां से राहुल 2019 में हर गए थे। इसके बाद वह वायनाड चले गए और इस बार भी वहां से हटने को राजी नहीं दिखते। प्रियंका इस हारी हुई सीट पर लड़ने के कतई मूड में नहीं हैं। पर इससे बढ़कर बात यह कि प्र‍ियंका रायबरेली से भी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यूपी में कांग्रेस के संगठन में वह दम नहीं दिखाई दे रहा जो उन्‍हें रायबरेली से शत प्रतिशत जीत की गारंटी दे सके।
इन हालात में यह माना जा रहा कि कांग्रेस की इन पारंपरिक सीटों पर इस बार गैर गांधी कांग्रेसी उम्‍मीदवार दिखाई देगा। लेकिन राजनीतिक व‍िश्‍लेषकों का मानना है कि अगर अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार ने मुंह फेर लिया तो शायद यूपी में कांग्रेस का खाता ही न खुल सके।