\n\n\n\n\n\n
रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 26 मिनट पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 46 मिनट पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 47 मिनट पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 48 मिनट पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 48 मिनट पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 54 मिनट पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 1 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 1 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 1 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 2 घंटे पहले 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 2 घंटे पहले 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम 2 घंटे पहले EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 3 घंटे पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 3 घंटे पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 3 घंटे पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 3 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 3 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 4 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 4 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है : अमित शाह

जांजगीर-चाँपा

भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। आने वाला चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। श्री शाह ने कहा कि सन 2014 में 11 में से 10 सीटें भाजपा को आपने दी, 2019 में 11 में से 9 सीटें भाजपा को दी अब कि वे 11 में से 11 सीट का आर्शिवाद मांगते हैं।  श्री शाह गुरुवार को जांजगीर-चाँपा में भाजपा की विजय महासंकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 साल में देश के 60 करोड़ गरीबों का कल्याण करने का काम किया है। इन 10 वर्षों में मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को घर में नल से जल देने का काम किया, छत्तीसगढ़ में 38 लाख से ज्यादा घरों में पीने का अपनी आजादी के 75 साल बाद पहली बार पहुंचा है। देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के उपचार का पूरा खर्चा मोदी सरकार उठा रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है, 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए, उसमें से 38 लाख शौचालय छत्तीसगढ़ में बने। 75 साल के बाद छत्तीसगढ़ की बहनों को शौचालय मिला। छत्तीसगढ़ के 2 करोड लोगों को 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति प्रतिमाह मुफ्त में मिलता है। मुफ्त में गरीब का चूल्हा जलाने का काम मोदी सरकार ने किया है। 36 लाख माताओं को गैस का सिलेंडर दिया,10 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया और पूरे छत्तीसगढ़ में सभी लोगों को कोरोना का निशुल्क का टीका लगाया। देश के 130 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाकर भारत और छत्तीसगढ़ को कोरोना से मुक्त बनाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के अर्थतंत्र को आगे ले जाने का काम किया। हमारा देश दुनिया के अर्थतंत्र की तालिका में 11वें नंबर पर था, आज पाँचवें नंबर पर है। मोदी की गारंटी है कि केंद्र में भाजपा की सरकार एक बार फिर से ला दो, हम दुनिया में भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने दलित, आदिवासी, पिछड़ा सभी का सम्मान करने का काम किया। 75 साल के बाद पहली बार किसी गरीब आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का सम्मान करने का काम किया है। ओबीसी को पहली बार संवैधानिक मान्यता दी और 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। ओबीसी आयोग का गठन किया। यह सभी योजनाएँ ओबीसी समाज, आदिवासी समाज, दलित समाज और सभी  के लिए लागू करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इसके साथ-साथ आज भारत देश ने चंद्रयान को चंद्रमा पर भेजा और भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में दुनिया में तीसरी शक्ति बनाया। जी-20 के माध्यम से हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पूरी दुनिया में पहुँचाने का काम श्री नरेंद्र मोदी ने किया। श्री शाह ने कहा कि देश को सुरक्षा देने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कश्मीर में धारा 370 का नासूर सालों से परेशान कर रहा था। 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ मिला दिया। इसी प्रकार सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को दंडित करने का काम मोदी की सरकार ने किया है।

शाह ने कहा, मैं तो आज राम के ननिहाल में आया हूँ। छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है। 500 साल से रामलला अपने घर में नहीं विराज पाए थे, मंदिर नहीं बना था, कांग्रेस ने साढ़े 500 साल से लटके हुए मसले को 75 सालों में समाप्त नहीं किया जबकि मोदी जी ने 22 जनवरी को रामलला के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर राम मंदिर का संकल्प पूरा किया। श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार अभी-अभी बनी है। गुजरात में कहावत है पूत के लक्षण पालने से ही मालूम पड़ते हैं। 2 महीने में ही लगभग लगभग 30 प्रतिशत मोदी गारंटी को विष्णु देव साय की सरकार ने पूरा कर दिया है, चाहे धान का बोनस देना हो, चाहे अगले महीने महतारियों को प्रणाम करने के लिए हर महीना 1000 रुपए भेजना हो ,हर वादे को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री शाह ने विश्वास दिलाया कि जो वादा मोदी जी ने किया है, वह पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने पुरजोर अपील की कि इस बार पूरे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जिताकर कमल खिलाएँ, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनाएँ मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाएँ। रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्री अरूण साव व विजय शर्मा ने भी संबोधन दिया।

कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी व वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन सांसद गुहाराम अजगले, मंत्री ओपी चौधरी,महामंत्री संजय श्रीवास्तव सौरभ सिंह, निर्मल सिन्हा, सनम जांगड़े, संतोष लहरे, श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, मोतीराम चंद्रवंशी, श्रीमती कमला देवी पाटले, लीलाधर सुल्तानिया, मेघाराम साहू, पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक चवलानी, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बहुत बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।