शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 6 मिनट पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 6 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 6 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 6 मिनट पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 21 मिनट पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 21 मिनट पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 1 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 1 घंटे पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 1 घंटे पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 1 घंटे पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 2 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 2 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 2 घंटे पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 2 घंटे पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 2 घंटे पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 3 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 3 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 3 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला
राष्ट्रीय

आर्थिक से लेकर सामाजिक विकास तक का रखा गया ध्यान, मोदी सरकार की किसान हितैषी योजनाएं

नई दिल्ली
भारत कृषि प्रधान देश है और ऐसे में किसानों के विकास के साथ देश का विकास जुड़ा हुआ है। मोदी सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में किसानों के हितों के लिए अनेकों कदम उठाए हैं। अनेकों ऐसी योजनाएं शुरू कि जो आज अन्नदाताओं के लिए हितकारी साबित हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कई दफा चुनावी रैलियों में जिक्र कर चुके हैं कि किसान हमेशा से ही उनके लिए प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर हैं और हमेशा रहेंगे।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से पिछले 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेती और किसानी के विकास के लिए किए गए कामों का आंकड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रखा गया है, जिसका तुलनात्मक अध्ययन बता रहा है कि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में किसानों का विकास कहां से कहां तक पहुंचा है।बीते 10 साल के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई, किसानों की हर जरूरतों का ख्याल रखा गया।

 सरकार किसानों की आर्थिक जरूरतों से लेकर खेती-बाड़ी में प्रयोग होने वाले हर छोटे-बड़े उपकरणों तक का ध्यान रख रही है। किसानों की इन जरूरतों की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की, जिसमें एक ‘किसान मानधन योजना’ है। इस योजना के अंतर्गत वृद्ध किसानों को पेंशन देने का प्रावधान है।केंद्र सरकार ने इस योजना की जरूरत को समझा और इसे जमीन पर लागू किया, जिसका नतीजा है कि आज असंख्य किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। ‘किसान मानधन योजना’ के अंतर्गत 60 साल की उम्र को पार कर चुके किसानों को प्रतिमाह 3 हजार रुपए दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री ने खुद इस बात पर जोर दिया था कि किसानों के आने वाले भविष्य सुरक्षित करने के मकसद से इस ‘किसान मानधन योजना’ की शुरुआत की गई है।इसके अलावा हमारे देश में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनके पास अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण गृह नहीं है, जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने विश्व की सबसे बड़ी खाद्यान्न भंडारण योजना को मंजूरी दी है। इससे किसान भाई अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकेंगे ताकि उनकी फसल बर्बाद होने बचें।सरकार ने नारियल उत्पादन करने वाले किसानों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा है।  

इसके साथ ही 2019 के फरवरी महीने में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक जरूरतों की पूर्ति करने के मकसद से किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत किसान भाइयों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 11 करोड़ किसान लाभान्वित हो चुके हैं, जिसके तहत 2.8 लाख करोड़ की सम्मान निधि आवंटित हुई है।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत, 2016-17 से 5,696.8 लाख किसान आवेदनों का बीमा किया गया है, जिसमें किसानों को दावों के रूप में कुल 1,54,469 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं, किसानों को किफायती दरों पर फर्टिलाइजर उपलब्ध कराने के मकसद से फर्टिलाइजर पर रबी सीजन 2023-24 के लिए एनपीएस दरें स्वीकृत की गई है, जिस पर 22,303 करोड़ रुपये का खर्च अनुमान जताया गया है।इसके अलावा केंद्र सरकार ने करीब 11 करोड़ किसानों को 2.62 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की योजना बनाई है, जिसके लिए 2013-14 से 2023-24 तक बजट में 363% की बढ़ोतरी की गई थी।

 वहीं, 2022-23 में कृषि क्षेत्र को 18.5 लाख करोड़ का संस्थागत ऋण देने का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही हल्दी का उत्पादन करने वाले किसानों के हितों का भी केंद्र सरकार ने विशेष ध्यान रखा है। हल्दी का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना की।2030 तक हल्दी निर्यात को 1 बिलियन तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, सरकार का किसानों की आय बढ़ाने पर भी विशेष जोर है। इसके लिए सरकार का फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में प्राइवेट और पब्लिक निवेश को बढ़ावा देने पर जोर है। इसके साथ ही सभी कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर एप्लीकेशन का विस्तार पर भी सरकार का विशेष ध्यान है। डेयरी किसान भी सरकार की प्राथमिकता में हैं। डेयरी किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।कृषि अवसंरचना में निवेश के लिए मध्यम-दीर्घकालिक ऋण वित्तपोषण सुविधा जुटाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) 2020 में 2 करोड़ की सीमा तक 3 प्रतिशत प्रतिवर्ष की ब्याज छूट के साथ लॉन्च किया गया था।

परम्परागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए मिशन जैविक मूल्य श्रृंखला विकास (एमओवीसीडीएनईआर) देश में जैविक खेती को बढ़ावा देती है। अब तक लगभग 16.19 लाख किसान इससे लाभान्वित हो चुके हैं। भारत सरकार अल्पकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किसानों को केसीसी के माध्यम से 4 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज पर कृषि क्षेत्र के लिए संस्थागत ऋण प्रदान कर रही है।कृषि क्षेत्र में कृषि और संबद्ध वस्तुओं के निर्यात में जोरदार वृद्धि देखी गई, जो 2021-22 में 50.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 53.15 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।