शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 33 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 33 मिनट पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 33 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 33 मिनट पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 33 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 47 मिनट पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 1 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 1 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 2 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 2 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 2 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 3 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 4 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 4 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 4 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 5 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस
मनोरंजन

रणबीर एक बार फिर निगेटिव किरदार में दिखेंगे

मुंबई

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। खबरों की मानें तो फिल्म में रणबीर एक ग्रे यानी कि निगेटिव किरदार निभाते दिखेंगे। जब से संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ की अनाउंसमेंट हुई है, तब से फिल्म सुर्खियों में है।

‘लव एंड वॉर’ एक एक्शन लव स्टोरी होगी, जिसमें रणबीर कपूर टेढ़ा-मेढ़ा ग्रे किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया है कि फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली के पास कुछ समय से इस तरह की फिल्म बनाने का विचार था। हालांकि उन्होंने आलिया और विक्की कौशल को फिल्म के लिए पहले से ही सोच लिया था। लेकिन सालों से वे उस चेहरे की तलाश में थे, जो अब रणबीर कपूर फिल्म में निभाते दिखाई देंगे। ये एक ऐसा रोल होगा जो फिल्म में कभी इधर तो कभी उधर, पेंडुलम की तरह डोलता नजर आएगा। ‘लव एंड वॉर’ एक लव ट्राएंगल होगी, जिसके बैकग्राउंड में वॉर का भी अहम योगदान होगा। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में रणबीर की परफॉर्मेंस संजय लीला भंसाली को बहुत अच्छी लगी। इसलिए फिल्म मेकर ने रणबीर कपूर को इस रोल के लिए कास्ट किया है। सूत्र बताते हैं कि ये भंसाली की फिल्मों में दिखाए गए अब तक का सबसे कॉम्प्लेक्स किरदार होगा। इस रोल के लिए एक ऐसे कलाकार की जरूरत थी, जो ना सिर्फ टैलेंटेड एक्टर हो, बल्कि एक सुपरस्टार भी हो। ये किरदार बहुत पावरफुल होगा। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘सावरियां’ से रणबीर कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ‘फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू’ का अवॉर्ड दिया गया था। अब एक बार फिर संजय लीला भंसाली और रणबीर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में काम करते दिखाई देंगे। ‘एनिमल’ की सफलता को देखते हुए रणबीर ने अपनी फीस 30 करोड़ रुपए से बढ़ाकर सीधा 65 करोड़ रुपए कर ली। यहां तक कि रणबीर से जुड़े एक करीबी की मानें तो उनकी वाइफ आलिया और उनकी मां नीतू कपूर को भी नहीं पता कि 'एनिमल' के बाद रणबीर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए कितनी फीस ले रहे हैं।