शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 7 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 8 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 8 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 8 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 8 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 8 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 9 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 10 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 10 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 10 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 10 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 10 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 10 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 10 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 10 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 10 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राजनीति

तेलंगाना की नई कांग्रेस सरकार अब राज्य के आधिकारिक छोटे नाम या एब्रिविएशन TS को बदलने की तैयारी कर रही

 हैदराबाद

तेलंगाना की नई कांग्रेस सरकार अब राज्य के आधिकारिक छोटे नाम या एब्रिविएशन TS को बदलने की तैयारी कर रही है। खबर है कि अब दक्षिण भारतीय राज्य को TG  के तौर पर पहचाना जाएगा। कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं कि पिछली भारत राष्ट्र समिति (पहले TRS) ने पार्टी की पहचान के तौर पर राज्य को TS बना दिया था। कैबिनेट बैठक के दौरान तेलंगाना में जातिगत जनगणना कराने का भी फैसला लिया गया है।

तेलंगाना सरकार ने संक्षिप्त नाम को TS के बजाए TG करने का फैसला ले लिया है। साथ ही अब आंद्रे श्री के 'जय जय हो तेलंगाना' को नए राज्यगान के तौर पर भी अपनाने की तैयारी की है। साल 2023 के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीआरएस को बड़े अंतर से हराकर सरकार बनाई थी। खास बात है कि तेलंगाना के गठन के बाद से पहली बार राज्य में के चंद्रशेख राव के अलावा किसी अन्य पार्टी की सरकार आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर किए गए वादे की तर्ज पर तेलंगाना में भी जातिगत जनगणना होने जा रही है। हालांकि, इसे लेकर तारीख स्पष्ट नहीं की है। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बीते महीने कहा था कि सरकार जल्द ही जातिगत जनगणना कराने की तैयारी कर रही है। गुरुवार से तेलंगाना का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है।

 

पीटीआई भाषा के अनुसार, राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कैबिनेट बैठक के बाद रविवार रात पत्रकारों को बताया कि विधानसभा सत्र आठ फरवरी को राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। राज्य के सूचना और जनसंपर्क मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना आंदोलन की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न निर्णयों में, कैबिनेट ने राज्य के आधिकारिक प्रतीक को इस तरह से बदलने का फैसला किया कि यह 'राजशाही के किसी भी निशान के बिना लोगों को प्रतिबिंबित करे'।

BRS को चुनौती

खबर है कि मुख्यमंत्री रेड्डी ने सिंचाई परियोजनाओं को लेकर बीआरएस पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व सीएम केसीआर, केटी रामाराव और भतीजे हरीश राव को बहस के लिए सदन में बुलाया है। खबर है कि बीआरएस नेताओं की तरफ से कांग्रेस की चुनौती को स्वीकार कर लिया गया है।