शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 33 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 33 मिनट पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 33 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 33 मिनट पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 33 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 47 मिनट पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 1 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 1 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 2 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 2 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 2 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 3 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 4 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 4 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 4 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 5 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस
छत्तीसगढ़

राजिम कुंभ कल्प 24 फरवरी 8 मार्च तक होगा आयोजन

रायपुर

राजिम के त्रिवेणी संगम पर 24 फरवरी से 8 मार्च तक भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ के आयोजन को लेकर आज राजिम में गरियाबंद, रायपुर और धमतरी जिले के अधिकारियों की बैठक में कहा कि राजिम कुंभ कल्प का आयोजन पूरी भव्यता के साथ करने के लिए सभी विभागों को 7 दिवस के भीतर कार्य योजना तैयार करें।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प का आयोजन के दौरान तीन पुण्य स्नान होंगे। देशभर से बड़ी संख्या में नागा साधु संत भी कुंभ में आयेंगे। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद राजिम कुंभ की भव्यता लौट रही है इसलिए यहां विश्वस्तरीय साधु संतों बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री एवं सिहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा भी आयेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य मंच के अलावा स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए एक अलग मंच बनाने के निर्देश दिए जिसमे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने आम नागरिकों से राजिम कुंभ कल्प को भी रामोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्षों बाद अयोध्या में श्री राम लला की घर वापसी हुई है। इसको पूरे देशभर में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। एक बार फिर राजिम कुंभ कल्प का आयोजन पूरी भव्यता के साथ होने जा रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने लोेक निर्माण के अधिकारियों को राजिम के आसपास के सभी सड़को की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को लाइटिंग, ट्रांसफार्मर, जेनरेटर की व्यवस्था, सजावट, पुल पुलिया में रोशनी आदि की व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ आयोजन स्थल पर लगभग 300 शौचालय बनाने कहा। वन विभाग को यज्ञशाला तथा बेरिकेंटिग आदि के लिए लकड़ी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पर्यटन एवं संस्कृति श्री अग्रवाल ने बैठक में जिलों के परिवहन विभाग को समन्वय कर राजिम की ओर सभी दिशाओं से लगभग 100 बस अलग अलग टाइमिंग में रात 2 बजे तक चलाने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग को 100 से अधिक संख्या में दाल भात केंद्र संचालित करने कहा। स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था के लिए चिकित्सक और एंबुलेंस, गृह विभाग के पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जवानों की तैनाती, फायर ब्रिगेड सहित अन्य सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक श्री रोहित साहू, श्री जनक धु्रव, श्री इंद्र कुमार साहू, पूर्व विधायक श्री चंद्र शेखर साहू, पूर्व सासंद श्री चंदू लाल साहू सहित कमिश्नर डॉ संजय अलंग, गरियाबंद, धमतरी जिलों के कलेक्टर, गृह विभाग और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं नागरिकगण मौजूद रहे।