शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 3 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 3 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 3 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 3 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 4 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 4 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 5 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 6 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 6 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 6 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 6 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 6 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 6 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 6 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 6 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 6 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
स्वास्थ्य

कैंसर जागरूकता: समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सशक्त कैंपेन आयोजित करें

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे द्वारा किये गए एक 'स्टंट' ने पूरे देश को चौंका दिया है. 2 फरवरी को उनके मैनेजर द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में यह घोषणा की गई कि कैंसर से उनकी मृत्यु हो गई है. इससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. लेकिन 24 घंटे बाद खुद पूनम ने वीडियो जारी कर बताया कि यह सिर्फ कैंसर जागरूकता के लिए किया गया नाटक था.

पूनम पांडे की इस घटना पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. कुछ लोगों ने इसे जागरूकता फैलाने का अच्छा तरीका माना, वहीं कई लोगों ने इसे गलत बताया. उनका कहना था कि मौत का मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए, यह कैंसर पीड़ितों का अपमान हुआ है और जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे नाटकों की जरूरत नहीं है.

लोगों की प्रतिक्रिया

एक इंस्टाग्राम यूजर लिखता है कि इसे (पूनम पांडे) सचमुच कैंसर से बचे लोगों के लिए एक मजाक में बदल दिया गया है. एक अन्य यूजर लिखता है कि मैं समझता हूं कि यह एक महत्वपूर्ण विषय है जिसके बारे में जानकारी दी जानी चाहिए. इसके लिए आप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते थे या अपने सभी पोस्ट में इस पर चर्चा कर सकते थे, लेकिन आपको अपने निधन का दिखावा नहीं करना था. मौत कोई मजाक नहीं है.

हर साल 70 हजार से ज्यादा मौतों का जिम्मेदार सर्वाइकल कैंसर
हकीकत यह है कि भारत में हर साल 70 हजार से अधिक महिलाएं की मौत सर्वाइकल कैंसर से हो जाती हैं. इसकी वजह से जागरूकता फैलाना जरूरी है. लेकिन सवाल यह है कि क्या मौत का नाटक इसका सही तरीका है?

कैसे करें कैंसर के प्रति जागरूक?

शैक्षिक अभियान ही जागरूकता फैलाने का सबसे कारगर तरीका है. सोशल मीडिया पर जानकारी वाली पोस्ट, इन्फोग्राफिक्स और पर्सनल कहानियां शेयर करें. स्थानीय कार्यक्रम, सेमिनार या वेबिनार आयोजित करें. हेल्थ एक्सपर्ट, एनजीओ और प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर काम करें. नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग को प्रोत्साहित करें. 

पूनम पांडे का यह कदम भले ही कुछ लोगों को जागरूक करने में सफल रहा हो, लेकिन इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि इसने बहुत से लोगों को ठेस पहुंचाई और गलत जानकारी फैलाई. कैंसर जागरूकता फैलाने के लिए शैक्षिक अभियान और सेंसिटिव तरीके अपनाना ज्यादा प्रभावी और नैतिक रूप से सही होगा.