शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 11 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 55 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 55 मिनट पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 55 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 55 मिनट पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 55 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 1 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 1 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 1 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 2 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 2 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 3 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 3 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 4 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 4 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 5 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने असम में 11,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। पीएम मोदी का यह दौरा लोकसभा चुनाव से पहले हो रहा है। असम के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्य में 11,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के साथ एक रोड शो किया, जिसके बाद उन्होंने परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम मोदी की यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले हो रही है, जो पूर्वोत्तर में भाजपा की पहुंच की रूपरेखा तैयार कर सकती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए 2019 के रिजल्ट को और बेहतर करने की कोशिश करेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने जहां 14 लोकसभा सीटों में से नौ सीटें हासिल की थी। पीएम मोदी की पूर्वोत्तर यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करती है। विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन से यात्राओं में भी आसानी होगी जिससे असम में लोगों की लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा।

रखी कामाख्या मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला
पीएम मोदी का मुख्य फोकस तीर्थ स्थलों पर आने वाले लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। इस प्रयास में एक और कदम उठाते हुए पीएम मोदी ने 498 करोड़ रुपये की लागत वाले कामाख्या मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इस कॉरिडोर को प्रधानमंत्री विकास पहल उत्तर पूर्वी क्षेत्र (पीएम-डिवाइन) योजना द्वारा मंजूरी दी गई थी। राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए मोदी ने चंद्रपुर में एक अंतरराष्ट्रीय मानक के खेल स्टेडियम और नेहरू स्टेडियम को फीफा मानक फुटबॉल स्टेडियम के रूप में उन्नत करने सहित परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

कई परियोजनाओं की सौगात
पीएम मोदी ने 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई सड़क उन्नयन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिसके तहत दक्षिण एशिया उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (एसएएसईसी) कॉरिडोर कनेक्टिविटी के हिस्से के रूप में 38 पुलों सहित 43 सड़कों को उन्नत किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने दो 4-लेन परियोजनाओं – डोलाबारी से जामुगुरी और बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बुनियादी ढांचे और करीमगंज में एक मेडिकल कॉलेज के विकास की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के बाद मोदी का रविवार दोपहर नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।