शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 8 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 8 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 8 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 8 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 8 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 8 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 10 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 10 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 10 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 10 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 10 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 10 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 10 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 10 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 10 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 11 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

आडवाणी बंटवारे के बाद भारत आए थे, कराची के जिस स्कूल से पढ़े वहा से निकले थे दो PM और दो राष्ट्रपति

नई दिल्ली
देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष रहे लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिया जाएगा। आडवाणी का 8 दशक लंबा सार्वजनिक जीवन बड़े उतार-चढ़ावों भरा रहा है, लेकिन उन्होंने कभी शुचिता और मर्यादा से समझौता नहीं किया। 1927 में कराची में जन्मे लालकृष्ण आडवाणी बंटवारे के बाद भारत आए थे और फिर यहां सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे। उनका जीवन भारत की सीमा के दोनों तरफ की कहानी को समेटे हुए है। यहां तक कि 2005 में जब पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से मिले तो दोनों के बीच लंबी बातचीत कराची के उस सेंट पैट्रिक्स स्कूल को लेकर हुई थी, जहां से आडवाणी पढ़े थे।

इसी सेंट पैट्रिक्स स्कूल से जनरल परवेज मुशर्रफ ने भी पढ़ाई की थी। इसलिए दोनों के पास अपनी यादें और किस्से थे, जिसे वे देर तक साझा करते रहे। दरअसल सेंट पैट्रिक्स स्कूल का एक शानदार इतिहास भी रहा है, जिसके चलते उसे याद किया जाता है। सेंट पैट्रिक्स स्कूल के एलुमनाई में लालकृष्ण आडवाणी के अलावा कई नामी हस्तियां रहीं, जो पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाने गए। इस स्कूल से निकले छात्रों में से दो पाकिस्तान के पीएम बने और दो राष्ट्रपति रहे। इसके अलावा तमाम क्रिकेटर, सेनाध्यक्ष, स्कॉलर और सिलेब्रिटीज भी हैं, जिन्होंने कभी सेंट पैट्रिक्स स्कूल में पढ़ाई की थी।

ईसाइयों की एक संस्था ने 1861 में इस स्कूल की स्थापना की थी। अंग्रेजी मीडिया से तब पढ़ना बड़ी बात था और अविभाजित भारत के रईसों के बच्चे इस स्कूल में पढ़ा करते थे। आज पाकिस्तान खस्ताहाल है और उसकी शिक्षा व्यवस्था भी कमजोर है, लेकिन इस स्कूल का जलवा कमोबेश जस का तस बना हुआ है। इस स्कूल से पढ़ाई करने वालों में आडवाणी के अलावा पाकिस्तान के पूर्व पीएम शौकत अजीज, मुहम्मद खान जुनेजो शामिल थे। इसके अलावा पाक के ही दो पूर्व राष्ट्रपतियों आसिफ अली जरदारी और जनरल परवेज मुशर्रफ ने भी यहीं से स्कूली शिक्षा पाई थी।

सिंध प्रांत के 4 CM और कई दिग्गज यहां से निकले
इसी स्कूल से पाकिस्तान के सिंध प्रांत के 4 मुख्यमंत्री भी निकले थे। वहीं जुल्फिकार अली भुट्टो के पिता शाह नवाज भुट्टो ने भी यहीं से पढ़ाई की थी। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी भी यहीं के स्टूडेंट थे। इन लोगों के अलावा पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे दानिश कनेरिया, जावेद मियांदाद, वसीम बारी, फैसल इकबाल भी यहीं के छात्र थे। इन लोगों के अलावा पाकिस्तान की न्यायपालिका से भी जुड़े तमाम लोग इस स्कूल के छात्र थे।