शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 4 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 5 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 5 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 5 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 5 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 5 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 7 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 7 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 7 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 7 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 7 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 7 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 7 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 7 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 7 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 7 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने असम में 11,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। पीएम मोदी का यह दौरा लोकसभा चुनाव से पहले हो रहा है। असम के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्य में 11,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के साथ एक रोड शो किया, जिसके बाद उन्होंने परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम मोदी की यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले हो रही है, जो पूर्वोत्तर में भाजपा की पहुंच की रूपरेखा तैयार कर सकती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए 2019 के रिजल्ट को और बेहतर करने की कोशिश करेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने जहां 14 लोकसभा सीटों में से नौ सीटें हासिल की थी। पीएम मोदी की पूर्वोत्तर यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करती है। विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन से यात्राओं में भी आसानी होगी जिससे असम में लोगों की लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा।

रखी कामाख्या मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला
पीएम मोदी का मुख्य फोकस तीर्थ स्थलों पर आने वाले लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है। इस प्रयास में एक और कदम उठाते हुए पीएम मोदी ने 498 करोड़ रुपये की लागत वाले कामाख्या मंदिर कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इस कॉरिडोर को प्रधानमंत्री विकास पहल उत्तर पूर्वी क्षेत्र (पीएम-डिवाइन) योजना द्वारा मंजूरी दी गई थी। राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए मोदी ने चंद्रपुर में एक अंतरराष्ट्रीय मानक के खेल स्टेडियम और नेहरू स्टेडियम को फीफा मानक फुटबॉल स्टेडियम के रूप में उन्नत करने सहित परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

कई परियोजनाओं की सौगात
पीएम मोदी ने 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई सड़क उन्नयन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिसके तहत दक्षिण एशिया उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (एसएएसईसी) कॉरिडोर कनेक्टिविटी के हिस्से के रूप में 38 पुलों सहित 43 सड़कों को उन्नत किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने दो 4-लेन परियोजनाओं – डोलाबारी से जामुगुरी और बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बुनियादी ढांचे और करीमगंज में एक मेडिकल कॉलेज के विकास की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के बाद मोदी का रविवार दोपहर नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।