शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 22 मिनट पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 54 मिनट पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 1 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 1 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 2 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 2 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2 घंटे पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 2 घंटे पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 2 घंटे पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 4 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 13 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 13 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 13 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 13 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 14 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 14 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें
स्वास्थ्य

जिंदगी में लाएं ये 6 आदतें और बनाएं खुशहाल रहने का तरीका

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को शांत और व्यवस्थित रख पाना बहुत मुश्किल हो गया है. एक पल हंसते-खिलखिलाते दोस्तों के साथ वक्त बिता रहे होते हैं, तो अगले ही पल चिंता का बोझ दबाने लगता है. इसके वजह से कई बार हमारी मानसिक सेहत बिगड़ने के लगती है, जिन्हें हम नजरअंदाज करते हैं.

ये आदतें धीरे-धीरे हमारे मानसिक संतुलन को बिगाड़ती हैं, जिससे हम खुद को थका हुआ, परेशान महसूस करने लगते हैं. ऐसे में कुछ आदते हैं जिन्हें अपनाने से इन समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं. आइए, आज ऐसी 6 आदतों के बारे में जानते हैं जो इसे दूर करने में हमारा साथ दे सकती हैं.

1. सोशल मीडिया सक्रोलिंग

आज के डिजिटल समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. दूसरों की परफेक्ट लाइफ देखकर मन में तुलना, जलन और चिंता की भावना पैदा होती है. इससे खुद में असंतोष और हीन भावना भी पनपती है. इससे बचने के लिए सोशल मीडिया के प्रयोग को सीमित करें. 

सुझाव- दिन के कुछ घंटे ऐसे रखें जहां आप इससे पूरी तरह दूर रह सकें. इस समय को परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं, नेचर का आनंद लें या अपने शौक पूरे करें. एक लाइन में कहें तो वर्चुअल दुनिया से बाहर निकलकर, असली जिंदगी का अनुभव करें.

2. प्रोक्रेस्टिनेशन (टालमटोल की आदत): 

काम टालने की आदत तनाव और चिंता को बढ़ाती है. आखिरी समय में काम का बोझ लद जाता है, जिससे जल्दबाजी में काम करना पड़ता है और उसकी क्वालिटी भी प्रभावित होती है. इसके अलावा, काम टालने से जुड़ा गिल्टी फीलिंग भी मानसिक शांति भंग करता है और आत्मविश्वास कम करता है. 

सुझाव- इससे बचने के लिए काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटे और उस काम करने के लिए खुद को टाइम लिमिट दें. प्रायोरिटी के आधार पर काम निपटाएं और छोटी-छोटी उपलब्धियों का खुद को एप्रिशिएट करें. यह आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा.

3. ओवरथिंकिंग: 

बीती हुई बातों का पछतावा या भविष्य की चिंता, ये दोनों ही मानसिक शांति के दुश्मन हैं. जो हो गया सो हो गया, उसे बदला नहीं जा सकता. इसलिए वर्तमान में जीना सीखें. पॉजिटिव सोच रखें और भविष्य के बारे में सोचने के बजाय उसे बनाने की कोशिश करें.

सुझाव- जब मन में बहुत सारे विचार आ रहे हों, तो उन्हें लिख लें. ऐसा करने से आप समझ पाएंगे कि ये विचार आपको परेशान क्यों कर रहे हैं और धीरे-धीरे इन पर काबू पा सकेंगे.

4. मल्टीटास्किंग : 

एक साथ कई कामों को करने को मल्टीटास्किंग कहते हैं. वैसे तो कई कामों के एक साथ करना एक अच्छी आदत है. लेकिन कई बार इसका असर दिमाग पर भी होता है. इससे तनाव बढ़ता है, एकाग्रता कम होती है और इससे काम की क्वालिटी घटती है. इसलिए मल्टीटास्किंग की आदत से बचें. एक बार में एक ही काम पर पूरा ध्यान दें.

सुझाव- प्रायोरिटी तय करें और रीयलिस्टिक लक्ष्य बनाएं. इससे आप आसानी से काम कर पाएंगे और मानसिक शांति भी मिलेगी.

5. खुद को कोसना: 

लगातार खुद को नीचा दिखाना और खुद को कम आंकना सेल्फ रेस्पेक्ट के लिए बहुत घातक होता है. इससे तनाव बढ़ता है और चिंता, हीन भावना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. खुद को नीचा दिखाने से आपके व्यवहार पर भी इंपैक्ट पड़ता है. ये आदतें जब आपकी ऐसी इमेज बनाने लगती हैं, तो दूसरों पर भी आपका गलत प्रभाव पड़ता है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने नेगेटिव विचारों से दूर रहें. 

सुझाव- खुद को कोसने और गलतियों पर पछताने के बजाय, इस बात पर ध्यान दें कि आप कहां से शुरू हुए थे और अब कितना आगे आ गए हैं. अगर आप किसी परीक्षा में पास नहीं हो पाए, तो खुद को सताने के बजाय सोचें कि तैयारी करते समय आपने कितना सीखा और इससे आपको क्या मिला.

6. हमेशा दूसरों के लिए उपलब्ध रहना: 

दूसरों के लिए हमेशा उपलब्ध रहना और अपनी सीमाएं तय न करना भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए खराब होता है. सीमाएं न होने से एक समय के बाद थकान और घबराहट महसूस होने लगती है. काम, सामाजिक दायित्वों या अन्य जिम्मेदारियों के बोझ तले दब जाने से खुद के देख-भाल यानी की "मी-टाइम" के लिए समय नहीं बचता है, जिससे कुछ समय बाद ये आपके मानसिक सेहत को प्रभावित करने लगता है. 

सुझाव- इससे बचने के लिए आज से ही अपनी लिमिट तय करना शुरू करें. जरूरी होने पर "ना" कहना सीखें और बिना गिल्ट फील के अपने आपको प्राथमिकता दें. दूसरों को अपनी सीमाओं के बारे में बताएं. चाहे वह समय की प्रतिबद्धता हो, देर रात काम पर आने की बात हो या बड़े ग्रुप में मिलना हो, यहां क्लियरिटी रखें कि आप किन चीजों के लिए सहज हैं और किनके लिए नहीं.