माओवादी कैम्प ध्वस्त…
cgimpact news
बीजापुर, 16 दिसम्बर . गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमाण्डर दुला कारम, गंगालूर एरिया आरपीसी कमलू पूनेम एवं 15-20 अन्य सशस्त्र माओवादियों के कोरमा-मुनगा के जंगलों में उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 की संयुक्त कार्यवाही*
कोरमा के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेढ़ में माओवादियों के अस्थाई कैम्प को ध्वस्त किया गया. कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी वर्दी, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद. क्षेत्र में सघन गश्त अभियान है जारी इस बात की जानकारी पुलिस ने प्रेस नोट के जारी कर बताया
