Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
District Dantewada

नवनिर्वाचित विधायक चैतराम अटामी ने किया माईजी मंदिर में दर्शन…

Getting your Trinity Audio player ready...

 

दंतेवाड़ा, 06 दिसम्बर . राजधानी से लौटे नवनिर्वाचित विधायक चैतराम अटामी ने सैकड़ों की संख्या में आमजनता की मौजूदगी में दंतेश्वरी मंदिर में आशीर्वाद लिया ।इस दरम्यान मंदिर में दंतेवाड़ा प्रभारी श्रीनिवास मद्दी ने कहा-कार्यकर्ताओं ने लगाई प्राणों की बाजी लगा यह जीत दिलाई है ।दंतेवाड़ा प्रभारी बनना मेरा सौभाग्य है ।अटामी ने कहा-यह जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है ।वे निचले स्तर तक पहुचे,प्रचार-प्रसार किया ।

कांग्रेस के पांच साल के कुशासन का जनता ने जवाब दिया ।मंदिर दर्शन के बाद जगह-जगह स्वागत अभिनंदन के साथ अटामी का काफिला बचेली-किरंदुल में प्रतीक्षा कर रहे कार्यकर्ता और जनता के बीच पहुचेगा।उल्लेखनीय है मौसम ने इस बीच खलल डाला उसके बावजूद भी हर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आमजनता में भारी उत्साह है ।सरकार के गठन के पूर्व इन कुछ दिनों में अभिनंदन-स्वागत का क्रम चलता रहेगा ।

मंदिर दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा में विधायक चैतराम अटामी ने साफ कहा कि अब भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करवाई जाएगी। टेंपल रोड पर लगे रेलिंग को लेकर भाजपा ने विरोध दर्ज कराया था जिसके बावजूद रेलिंग लगा दी गई। इससे आम लोगों को हो रही परेशानी का जिक्र करते श्री अटामी ने कहा कि इस निर्माण पर बुल्डोजर चलेगा।