सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 4 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 5 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 5 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 5 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 5 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 5 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 5 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 5 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 6 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 6 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 6 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 6 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 6 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 6 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 6 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 6 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 6 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 6 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 7 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Breaking News

कलेक्टर के परिजनों ने किया फोन, निवास पर पहुंची ‘हेल्प आन द व्हील्स‘ कोरोना प्रभावितों के लिए भेजे गये राशन के 25 किट, आमजनों से भी सहायता की अपील …

कलेक्टर की पहल का कलेक्टर निवास से शुभारंभ

कोरबा 7 अपे्रल 2020/

कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल द्वारा कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए शुरू की गई हेल्प आन द व्हील्स वाहन का पहला उपयोग स्वयं कलेक्टर के परिजनों ने किया। आज कलेक्टर के पिता एसपीे कौशल ने फोन कर वाहन को अपने घर बुलाया और अपने सभी परिजनों की उपस्थिति में कोरोना प्रभावितों के लिए राशन के 25 किट भेजे।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती कौशल भी मौजूद रहीं। इन किटोेें में पांच किलो चावल, आधा किलो दाल, हल्दी, मिर्ची एवं धनिया के छोटे मसाला पैकेट, एक किलो आलू और हाथ धोने का एक साबुन शामिल था। कलेक्टर के सभी परिजनों ने आमजनों से भी इसी तरह कोरोना प्रभावितों के लिए आगे आकर सहायता करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि आज से कलेक्टर श्रीमती कौशल की पहल पर कोरबा जिले में हेल्प आन द व्हील्स सुविधा शुरू हो गई है। जिसके तहत कोरोना प्रभावित सभी जरूरतमंदों की सहायता करने के इच्छुक लोगों के घरों तक एक फोन करने पर हेल्प आन द व्हील्स गाड़ी तत्काल पहुंचेगी। दान दाता अपनी सहायता सामाग्री इस गाड़ी के प्रभारी को सौंप सकेगा।

हेल्प आन द व्हील्स के माध्यम से मिली सहायता सामाग्री, राशन आदि को कोरोना प्रभावित जरूरतमंद लोगों तक प्रशासन द्वारा पहुंचा दिया जायेगा। हेल्प आन द व्हील्स को अपने घर बुलाने के लिए अपर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से दूरभाष क्रमांक 9425257057, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस जयवर्धन के मोबाईल नंबर 8297948681, नगर निगम आयुक्त श्री राहूल देव से दूरभाष क्रमांक 9560932435, अपर आयुक्त अशोक शर्मा से मोबाईल नंबर 9425224112 और प्रभारी अधिकारी पीआर मिश्रा से दूरभाष क्रमांक 9827875999 पर संपर्क किया जा सकता है। लोग कोरोना से संबंधित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में भी दूरभाष क्रमांक 07759-228548 पर फोन कर हेल्प आन द व्हील्स के लिए सूचना दे सकते हैं।

कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने इस बारे में बताया कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए किये गये लॅाक डाउन से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए जिला प्रशासन को कई स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक घरानों के साथ-साथ अन्य जिला वासियों से भी लगातार सहयोग मिल रहा है। लॅाक डाउन के कारण लोग अपने घरों पर रहकर लोग बेसहारा, गरीब, बुजुर्गों और अन्य जगहों से आये प्रवासी मजदूरों जैसे जरूरतमंदों की चिन्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जो जरूरतमंदों की सहायता करना चाहते हैं परंतु लॅाक डाउन की पाबंदियों के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, एक फोन करने से उन सभी के घरों तक जिला प्रशासन द्वारा हेल्प आन द व्हील्स गाड़ी पहुंचाई जायेगी।

यह गाड़ी जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आवासीय परिसरों, कालोनियों, प्रतिष्ठानों और गांवों तक पहुंचकर दान दाताओं के घरों से सहायता सामाग्री इकट्ठी करेगी। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने ऐसे इच्छुक लोगों से सहायता सामाग्री के रूप में राशन किट बनाकर रखने की अपील की है। उन्होंने पांच किलो चावल, आधा किलो दाल, हल्दी, मिर्ची एवं धनिया के छोटे मसाला पैकेट, एक किलो आलू और हाथ धोने के लिए एक साबुन इस राशन किट में रखने की अपील की है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *