सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 4 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 4 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 4 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 4 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 4 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 4 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 5 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 5 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 5 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 5 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 5 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 5 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 5 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 6 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 6 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 6 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 6 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 6 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 6 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Breaking News

कोविड-19: जरूरी मेडिकल सामानों की कोई कमी ना हो, अधिकारियों को PM मोदी का निर्देश

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार (4 अप्रैल) को कोविड-19 के खतरों से निपटने के लिए गठित अधिकार सम्पन्न समूहों की संयुक्त बैठक में विभिन्न पहलुओं एवं तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों से मास्क, दस्ताने, वेंटीलेटर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण सहित सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट के अनुसार, मोदी देशभर में अस्पतालों की उपलब्धता, अलग-थलग रखने की सुविधा के साथ बीमारी की निगरानी, जांच एवं देखरेख प्रशिक्षण जैसे विषयों एवं तैयारियों की भी समीक्षा की। मोदी ने संबंधित समूहों और अधिकारियों से मास्क, दस्ताने, वेंटीलेटर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण सहित सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन, खरीद और उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सरकार ने हाल ही में 11 अधिकार सम्पन्न समूहों का गठन किया था जिन्हें कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए 21 दिनों देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवा का मजबूत बनाने, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, लोगों की परेशानियों को कम करने के बारे में जल्द उपाय सुझाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस बारे में गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि इन समूहों को क्षेत्रों में समस्याओं की पहचान करने और प्रभावी समाधान सुझाने, योजना एवं नीति बनाने, उसके अनुपालन की रणनीति तैयार करने और समयबद्ध तरीके से इन योजनाओं, निर्णयों एवं रणनीति को लागू करने के लिए जरूरी एवं प्रभावी कदम उठाने को सशक्त किया गया है।

इन 11 अधिकार सम्पन्न समूहों में से नौ समूहों की अध्यक्षता सचिव स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। एक की अध्यक्षता नीति आयोग के एक सदस्य तथा एक अन्य समूह की अध्यक्षता नीति आयोग के सीईओ कर रहे हैं। इन समूहों में चिकित्सा उपकरण एवं प्रबंधन योजना पर अधिकार सम्पन्न समूह, अस्पतालों की उपलब्धता पर अधिकार सम्पन्न समूह, आवश्यक दवा की उपलब्धता पर अधिकार सम्पन्न समूह, आपूर्ति श्रृंखला सुविधा पर अधिकार सम्पन्न समूह शामिल है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *