Google Analytics Meta Pixel
Monday, March 9, 2026
news update
State News

2024 की तैयारी में भाजपा संगठन का नया स्वरूप… छत्तीसगढ़ से रमन, सरोज और लता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। नड्डा की टीम में छत्तीसगढ़ से तीन रमन, सरोज और लता को उपाध्यक्ष पद मिला है।

इस टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

केंद्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में यूपी से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह दी गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं.

संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. संजय बंदी को केंद्रीय टीम में शामिल कर पार्टी ने तेलंगाना के लिए संदेश दिया है।

कैलाशविजयवर्गीय, तरुण चुग, विनोद तावड़े, अरुण सिंह को फिर से मौका मिला है। सभी को फिर से महामंत्री बनाया गया है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटोनी के बेटे अरुण एंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। एंटनी कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को केंद्रीय टीम में एंट्री देकर यूपी की राजनीति को बड़ा संदेश दिया गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था, लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।