Google Analytics Meta Pixel
viral news

सुबह-सुबह सोनीपत पहुंचे राहुल गांधी, पहले खेत जोते, फिर किसानों के साथ की धान की रोपाई…

इम्पैक्ट डेस्क.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुए। इसी क्रम में जब वह हरियाणा के सोनीपत पहुंचे तो वहां वह अचानक खेतों में पहुंच गए। राहुल गांधी मदीना में पहले ट्रैक्टर से खेत जोते। इसके बाद उन्होंने किसानों के साथ मिलकर धान की रोपनी की। उन्होंने इस दौरान किसानों से बात भी की और उनकी समस्या को जानने की कोशिश भी की।

आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में राहुल गांधी हाल के कुछ महीनों में कई बार अचानक कुछ जगहों का दौरा किया है। उन्हें हाल ही में ट्रक ड्राइवरों के साथ यात्रा करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने उनसे बात भी की।

इसके अलावा, राहुल गांधी कुछ समय पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के हॉस्टल पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों से भी मुलाकात की थी।