सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 3 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 3 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 3 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 3 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 3 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 3 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 4 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 4 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 4 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 4 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 4 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 4 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 4 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 5 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 5 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 5 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 5 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 5 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 5 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Big news

हिंदुओं से मुसलमानों तक के नियम बदलेंगे : जानें किस धर्म पर कैसा असर डालेगा UCC…

इम्पैक्ट डेस्क.

UCC, समान नागरिक संहिता। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका मु्द्दा छेड़ दिया है। सियासत के साथ-साथ कानूनी गलियारों में भी इसकी चर्चाएं हैं। भारतीय संविधान की धारा 44 में एक समान नागरिक संहिता का जिक्र मिलता है। फिलहाल, जहां भारत में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले नागरिक अपने पर्सनल लॉ का पालन करते हैं। अब अगर पूरे देश में UCC लागू हो जाता है, तो इनकी जगह सिर्फ एक कानून ले लेगा।

किस धर्म पर कैसा असर

हिंदू
अगर UCC आता है, तो मौजूदा कानून जैसे हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 और हिंदू सक्सेशन एक्ट, 1956 में संशोधन करना जरूरी हो जाएगा। उदाहरण के लिए हिंदू मैरिज एक्ट के सेक्शन 2(2) में कहा गया है कि इसके प्रावधान अनुसूचित जनजाति पर लागू नहीं होते। UCC में इस तरह के अपवादों को जगह नहीं होगी।

इस्लाम
द मुस्लिम पर्सनल (शरियत) एप्लीकेशन एक्ट, 1937 में कहा गया है कि शरियत या इस्लामिक कानून से शादियां, तलाक होगा। ऐसे में अगर UCC आता है, तो शरियत कानून के तहत न्यूनतम उम्र में बदलाव किया जाएगा। साथ ही पॉलीगैमी यानी एक से ज्यादा पत्नियां रखने की प्रथा खत्म हो सकती है।

सिख
आनंद मैरिज एक्ट, 1909 के तहत सिख समुदाय में शादियां होती हैं। खास बात है कि यहां तलाक का कोई प्रावधान नहीं है। तब अगर पति-पत्नी अलग होते थे, तो हिंदू मैरिज एक्ट को माना जाता था, लेकिन अगर UCC आता है तो आनंद एक्ट में शामिल सभी समुदाय और शादियां एक कानून के तहत आ जाएंगी।

पारसी
पारसी मैरिज एंड डिवोर्स एक्ट, 1936 के तहत कहा गया है कि अगर कोई भी पारसी महिला किसी अन्य धर्म में शादी करती है, तो वह पारसी परंपराओं से जुड़े सभी अधिकार खो देगी। साथ ही पारसी समुदाय में गोद ली हुईं बेटियों के अधिकारों को भी मान्यता नहीं दी जाती। जबकि, गोद लिया हुआ बेटा सिर्फ पिता का अंतिम संस्कार कर सकता है। अगर UCC आता है, तो सभी पर एक तरह के नियम लागू होंगे।

ईसाई
ईसाई समुदाय में UCC के आने का असर उत्तराधिकार, गोद लेना और विरासत जैसी चीजों पर पड़ेगा। क्रिश्चियन डिवोर्स लॉ के सेक्शन 10(1) के तहत अगर जोड़ा अलग होना चाहता है, तो उन्हें तलाक के लिए दो साल अलग रहना ही होगा। वहीं, सक्सेशन एक्ट 1925 में कहा गया है कि मां को मृत बच्चों की संपत्ति पर अधिकार नहीं मिलेगा। ऐसी संपत्ति पिता को मिलती है। अगर UCC आता है, तो प्रावधान खत्म हो जाएंगे।