Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big news

भोज खा रही महिला को मधुमक्खियों ने मार डाला… हमले में 5 घायल…

इम्पैक्ट डेस्क.

मध्य प्रदेश के भिंड के पास वरकापुरा गांव में सामूहिक भोज कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में 1 महिला की मौत हो गई वहीं 6 महिलाएं घायल हो गईं। 

सामूहिक भोजन कार्यक्रम में हमला
पुलिस सूत्रों के अनुसार भिंड देहात थाना क्षेत्र के तहत वरकापुरा गांव में एक धार्मिक स्थल के समीप सामूहिक भोजन कार्यक्रम कल आयोजित किया गया था। किसी शरारती व्यक्ति ने पास ही वृक्ष पर मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद भीड़ पर हमला कर दिया, जिसकी चपेट में कुछ महिलाएं भी आ गईं।

घायल महिलाओं का इलाज जारी है
हमले में घायल 6 महिलाओं को इलाज के लिए देर शाम यहां जिला अस्पताल में लाया गया। रात्रि में नेतराम नाम की बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। एक अन्य महिला ओमवती की हालत गंभीर है। इसके अलावा 4 अन्य महिलाओं का इलाज चल रहा है।