सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 3 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 3 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 3 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 3 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 3 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 3 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 4 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 4 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 4 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 4 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 4 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 5 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
स्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ में दो नए मामलों के साथ देश में कुल 605 संक्रमण की पुष्टि… अब तक 12 मौतें… जानें देश—दुनिया का हाल एक ही लिंक में…

  • न्यूज डेस्क. नई दिल्ली/रायपुर।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या आज शाम तक 605 हो गई। अब तक 12 लोगों की जान गई है। छत्तीसगढ़ में दो नए पाजिटिव संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हुई 605, पिछले 24 घंटे मिले 87 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव के एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। यह युवक बैंकाक से लौटा था। उसके बाद से क्वैंरटाइन रखा गया था। इसके सैंपल की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रायपुर से भी एक मामला पाजिटिव दर्ज किया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ज्यादा सतर्क हो गया है। पीड़ित का उपचार एम्स में चल रहा है।

देश के पूर्वोत्तर का दूसरा मामला मिजोरम से सामने आया। यहां नीदरलैंड से लौटा पादरी पॉजिटिव मिला। यह मिजोरम में संक्रमण का पहला मामला है। कोरोना संक्रमण देश के 25 राज्यों तक पहुंच गया है। आज दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। सुबह तमिलनाडु के मदुरै में 54 वर्षीय संक्रमित मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि शाम को मध्यप्रदेश के उज्जैन में 65 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई।

अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा 116 मामले महाराष्ट्र में हैं, जबकि केरल (109) दूसरे नंबर पर है।

जनगणना व एनपीआर स्थगित
गृह मंत्रालय ने कोरोना की वजह से 2021 की जनगणना का पहला चरण स्थगित कर दिया है। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अपडेशन भी फिलहाल टाल दिया गया है।

देशभर में लॉकडाउन का आज पहला दिन रहा। गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें एक से दो साल की जेल के अलावा कुछ मामलों में जुर्माने का भी प्रावधान है।

लोग नहीं समझे तो गोली मारने का आदेश दे देंगे : केसीआर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य के लोगों से कहा कि अमेरिका में लॉकडाउन लागू कराने के लिए सेना बुलानी पड़ी थी। यहां हालात काबू नहीं हुए तो हमें देखते ही गोली मारने का आदेश जारी करना पड़ेगा। उन्हाेंने सभी सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से अपने क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू करवाने में पुलिस की मदद करने काे कहा। राज्य में संक्रमण के अब तक 35 मामले सामने आए हैं और 19,313 लोग सर्विलांस पर हैं।

राज्यों में कैसी व्यवस्था

राजस्थान: महान एयरलाइन्स का विमान ईरान के तेहरान शहर से 277 भारतीयों को लेकर सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचा। सभी को स्क्रीनिंग के बाद सेना के जोधपुर क्वारैंटाइन सेंटर भेजा गया।

छत्तीसगढ़: सरकार ने सभी गरीब परिवारों को अप्रैल-मई महीने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मुफ्त चावल देने की घोषणा की है। इसके अलावा और भी बहुत सी सहुलियत की देने का वादा सरकार कर रही है।

मध्यप्रदेश : यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कान्फ्रेंस में गए एक पत्रकार में पाजिटिव संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है पत्रकार की पुत्री भी पिता के माध्यम से संक्रमित हो गई है। इस कान्फ्रेंस में मौजूद सभी पत्रकारों की जांच के लिए कहा गया है।

गुजरात: प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने कहा कि होम क्वारैंटाइन का उल्लंघन करने वाले 147 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि राज्य में सभी जरूरी सामान की दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक खुली रहेंगी।

दिल्ली: सरकार ने कहा है कि कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टर, पैरामेडिकल और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर घर खाली करने का दबाव बनाने वाले मकान मालिकों पर कार्रवाई होगी।

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में सब्जी, चावल और दूसरे जरूरी सामान की कमी नहीं है। इन सामानों की सभी दुकानें खुली हैं। हम गुड़ी पड़वा कोरोना से निपटने के बाद मनाएंगे।

194 देशों में 19 हजार 101 मौतें: ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स संक्रमित, उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेट किया गया

  • न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

दुनिया के 194 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। 18 हजार 905 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 28 हजार 271 संक्रमित हैं। 1 लाख 9 हजार 961 मरीज ठीक भी हुए। ब्रिटेन के क्लेरेंस हाउस (रॉयल रेसिडेंस) के मुताबिक, 71 साल के प्रिंस चार्ल्स प्रिंस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेट कर दिया गया है। ब्रिटेन में अब तक 422 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

प्रिंस चार्ल्स 12 मार्च को क्वीन से मिले थे, 13 मार्च को संक्रमित हुए

डॉक्टरों के अनुसार प्रिंस चार्ल्स 13 मार्च को कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे। चार्ल्स ने बताया कि वह 12 मार्च को आखिरी बार अपनी मां क्वीन एलिजाबेथ- द्वितीय से मिले थे। रॉयल हाउस की ओर से बताया गया कि क्वीन का स्वास्थ्य अच्छा है। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उनका टेस्ट कराया जाएगा की नहीं। क्वीन 93 साल की हैं और उनके पति प्रिंस फिलिप 98 साल के हैं।

इटली में तीन अप्रैल से खत्म हो रहा लॉकडाउन, हालात अभी भी बेकाबू

इटली में 24 घंटे में 743 लोगों की मौत हुई है। अब तक संक्रमण के 69,176 मामले सामने आए हैं, जबकि 6 हजार 820 लोग मारे जा चुके हैं। देश में लॉकडाउन 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है। सरकार ने मंगलवार को कोरोनावायरस को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के लिए नई एडवाइजरी जारी की।

  • कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अगर घर में नहीं रहते हैं तो उन्हें पांच साल तक जेल की सजा हो सकती है।
  • होम क्वारैंटाइन का उल्लंघन करने पर करीब 33 हजार रु. (400 यूरो) से दो लाख 47 हजार रु. (3,000 यूरो) तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • वायरस को फैलने से रोकने के लिए बनाए गए नियम तोड़ने वाले व्यवसायों को पांच से 30 दिनों तक के लिए बंद किया जा सकता है।
  • सरकार ने कहा कि 31 जुलाई तक हर महीने नियमों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें सख्त बनाया जा सकता है।

ईरान में एक दिन में 143 लोगों की मौत

ईरान में एक दिन में 143 लोग मारे गए हैं। यहां अब तक 2,077 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27017 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए लोगों पर और सख्त पाबंदी लगाई जा सकती है। बुधवार शाम तक सरकार इसकी घोषणा कर सकती है। ईरान में अब तक लॉकडाउन नहीं लगाया गया था। लोगों से मौखिक रूप से अपील की गई थी कि वे घर में रहें।

अमेरिका में 18 से 19 मार्च के बीच संक्रमण में 51% की वृद्धि

सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका में 4 मार्च से संक्रमण के मामले हर दिन 23% तक बढ़े हैं। वहीं, 18 से 19 मार्च तक 51% की वृद्धि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अमेरिका कोरोनोवायरस महामारी का केंद्र बन सकता है। उधर, प्रशांत महासागर में तैनात अमेरिकी जंगी जहाज यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट में तीन सैनिक पॉजिटिव मिले हैं। नेवी के कार्यवाहक सचिव थॉमस मूडली ने कहा कि तीनों संक्रमितों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए अन्य सैनिकों को भी आइसोलेट किया गया है। इस जंगी जहाज में करीब पांच हजार नाविकों का दल है।

अमेरिकी सीनेट में 2 ट्रिलियन डॉलर का राहत पैकेज पास

कोरोनावायरस की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो रहा है। इससे निपटने के लिए अमेरिकी सीनेट में बुधवार को 2 ट्रिलियन डॉलर का राहत पैकेज पास किया गया। उधर, जेनेवा में डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। यहां बुधवार सुबह तक 54 हजार 808 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां अब तक 784 लोगों की जान गई है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *