सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 4 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 4 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 4 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 4 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 4 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 4 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 4 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 5 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 5 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 5 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 5 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 5 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 5 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 5 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 5 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 6 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 6 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 6 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 6 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Crime

महिला सिपाही, मां और बेटी की हत्या… घर में ताला लगाकर फरार हुए अपराधी…

इम्पैक्ट डेस्क.

जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में महिला सिपाही, उसकी मां और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। तीनों की लाश गुरुवार देर रात पुलिस लाइन स्थित पुलिसकर्मियों को सरकारी क्वार्टर जे-5 (ब्लॉक-2) से बरामद हुआ है। मृतकों में महिला सिपाही सविता हेंब्रम (30) उसकी मां लखिया मुर्मू (70) और सविता की बेटी गीता हेंब्रम शामिल हैं।

वारदात के बाद हत्यारे तीनों लाशों को फ्लैट में बंद कर दिया और बाहर से ताला बंद कर फरार हो गए। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसी पुलिसकर्मी और उनके परिजनों ने गुरुवार रात को मेजर धर्मेंद्र कुमार को सूचना दी। मेजर ने तुरंत इसकी जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार को दी। गोलमुरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएसपी की मौजूदगी में फ्लैट का ताला तोड़ गया तो भीतर तीनों की क्षत-विक्षत लाश पड़ी थी। 

पुलिस लाइन में एक साथ तिहरे हत्याकांड से दहशत फैल गई है। वारदात के बाद तत्काल पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया है, जहां पर लाशें पड़ी हुई थी। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। लेकिन अंदर की जो स्थिति थी, उससे स्पष्ट है कि हत्या करने वाले मेहमान बन कर महिला सिपाही के फ्लैट में आए थे और उन्होंने मंगलवार की रात में ही सविता और उसके परिवार वालों को मौत के घाट उतारा है।

मंगलवार दिन में महिला सिपाही व उसके परिजनों को आस-पड़ोस के लोगों ने देखा था और वह उस दिन फर्स्ट हाफ में ड्यूटी पर भी गई थी। घटनास्थल को देखने से स्पष्ट पता चलता है कि हत्या करने वालों में 2 से अधिक लोग थे, जो वारदात के बाद घर से बाहर निकले और ताला बंद करते हुए फरार हो गए।

अनुकंपा को लेकर ससुराल वालों से चल रहा था विवाद

सविता का उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। पति कैलाश की मौत के बाद संविदा की नौकरी के लिए जब उसका नाम प्रस्तावित किया तो इसका विरोध उसकी सास ने किया था। जब पति की मौत हुई तब सविता 5 माह की गर्भवती थी। उसके बाद जब उसे प्रसव के समय अस्पताल में भर्ती किया गया, तब ससुराल से कोई भी उसे देखने के लिए नहीं आया।

इसकी जानकारी देते हुए सविता की बहन रानू मार्डी बताती हैं कि जब उसकी बहन की नौकरी लगने वाली थी तो सविता की सास में एसएसपी कार्यालय में लिख कर दिया था कि सविता की बजाय उसके दूसरे बेटे (सविता के देवर) को नौकरी दी जाए। बाद में सविता की सास की मृत्यु हो गई। उसके बाद सविता के देवर ने नौकरी के लिए जोर देना शुरू कर दिया था। लेकिन तब तक सविता को नौकरी मिल चुकी थी और वह एसएसपी कार्यालय में ड्यूटी करने लगी थी। 

इसे लेकर देवर और जेठ दोनों ही सविता से नाराज चल रहे थे। सविता के पति कैलाश तीन भाई थे, जिसमें कैलाश मंझला था। कैलाश की मौत के बाद अक्सर इनके बीच विवाद होता था। सविता का ससुराल डुमरिया के कुंदरू साईं में है। जबकि उसका मायका सरायकेला खरसावां जल राजनगर में है। सविता की बहन बागबेड़ा के सोमायझोपड़ी में रहती है।

सहेलियों के फोन से रहस्य हुआ उजागर

बहन रानू का कहना है कि सविता हेंब्रम की सहेलियों द्वारा बार-बार फोन कर उसके बारे में पता किया जा रहा था कि वह दो दिन से कहां गई है। क्योंकि घर के बाहर ताला लगा हुआ था और उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। एसएसपी कार्यालय में भी जाकर पता किया तो उसने छुट्टी भी नहीं ली थी। लिहाजा इन सब बातों को लेकर सभी असमंजस में थे। सहेलियां बार-बार सविता की बहन को फोन कर रही थी। 

लगातार आते फोन के बाद बहन रानू गुरुवार रात को पहले पुलिस लाइन पहुंची और दरवाजे के पास गई तो अंदर से बदबू आ रही थी। तब तक एसएसपी भी आ गए तो यह स्पष्ट हो गया कि अंदर लाश पड़ी है। उसके बाद एसएसपी की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर महिला सिपाही, उसकी मां और बेटी की लाश पड़ी हुई थी।

पलंग पर पड़ा था महिला सिपाही का शव

फ्लैट के भीतर का नजारा देख पुलिसवाले सकते में पड़ गए। महिला सिपाही सविता की खून से लथपत लाश पलंग पर पड़ी थी। वह नाइटी में थी। ठीक उसके सामने की दीवार पर खून के छींटे बिखरे हुए थे। जमीन पर सविता की मां लखिया का शव पड़ा था, जबकि पास ही में बेटी गीता की लाश भी पड़ी थी। तीनों की किसी धारदार हथियार हत्या की गई थी। इधर तत्काल ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस सुराग तलाशने में जुट गई है।

सविता को अनुकंपा पर मिली थी नौकरी

सविता हेंब्रम की अनुकंपा के आधार पर नौकरी हुई थी। उसके पति का नाम कैलाश हेंब्रम था, जिसकी मौत जादूगोड़ा में नक्सलियों के हमले में हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी को पुलिस की नौकरी मिली थी और पिछले 2 वर्ष से वह सेवा पुलिस लाइन स्थित फ्लैट में अपनी मां और बेटी के साथ रह रही थी।

पहले भी हो चुकी हैं सामूहिक हत्याएं

2021: कदमा में टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मी ने अपनी पत्नी, दो बेटियों और बच्चों की ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी थी।
2012: फौजा बगान में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी।
2004: सिदगोड़ा के मिथिला कॉलोनी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी।

सिंहभूम के एसएसपी पूर्वी प्रभात कुमार ने कहा, ‘पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर में तीन शव मिले हैं। प्राथमिक स्थिति में हत्या प्रतीत हो रहा है। दो दिन से महिला का कोई सुराग नहीं था। दरवाजे के बाहर में ताला लगा हुआ था। दुर्गंध आने पर ताला तोड़कर जब अंदर देखा गया तो तीनों शव पड़े हुए थे। मृतकों में महिला सिपाही सविता हेंब्रम , उनकी मां सविता बेटी शामिल हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।’