रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 24 मिनट पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 2 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 2 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 3 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 3 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 5 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 5 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 6 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता
राष्ट्रीय

मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान

मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 140वें एपिसोड में देश की उपलब्धियों, भारतीय संस्कृति, खेल, कारोबार और सामाजिक अभियानों से जुड़ी कई प्रेरक कहानियों का जिक्र किया। उन्होंने विदेशों में भारतीय समुदाय के सेवा कार्यों से लेकर भारतीय उत्पादों की वैश्विक पहचान और संग्रहालयों को मिली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर बात की।

प्रधानमंत्री ने कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की ओर से चलाए जा रहे सेवा कार्यों, तमिलनाडु के जैविक ताड़ के गुड़ के यूरोप पहुंचने और गुजरात के ऊंटनी के दूध से बने उत्पादों का उल्लेख किया। उन्होंने पटना के बिहार म्यूजियम और गुजरात के वडनगर संग्रहालय को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान की भी चर्चा की।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के संबोधन के खास प्वाइंट को शेयर किया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों के सेवा कार्यों, स्वदेशी उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय पहचान, कला-संस्कृति और खेल जगत की उपलब्धियों का जिक्र किया।

कनाडा में हर महीने 60 हजार लोगों को भोजन
पीएम मोदी ने कनाडा के ग्रेटर टोरंटो और हैमिल्टन इलाके में चल रहे 'साई धाम फूड बैंक' का जिक्र किया। यह संस्था हर महीने करीब 60 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है। कनाडा में रेड एफएम से जुड़े कुलविंदर संघेरा के सामुदायिक रेडियो के जरिए लोगों को जोड़ने और सामाजिक सेवा के प्रयासों की भी सराहना की।

भारतीय उत्पादों की विदेशों में पहचान
प्रधानमंत्री ने गुजरात के सूरत में बने 'श्मिटेन' चॉकलेट ब्रांड का जिक्र किया, जो वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना रहा है। तमिलनाडु के इरोड का ऑर्गेनिक पामिरा गुड़ पहली बार यूरोप पहुंचा है। वहीं, अमूल स्थानीय ऊंट पालकों से दूध लेकर चॉकलेट, केसर फ्लेवर वाला दूध और राजभोग आइसक्रीम तैयार कर रहा है।
वेनिस आर्ट बिएनाले में भारत के पवेलियन को सराहना
पीएम मोदी ने बताया कि इटली में आयोजित वेनिस आर्ट बिएनाले में भारत के पवेलियन को दर्शकों ने सर्वश्रेष्ठ चुना। इसे करीब 4.5 लाख लोगों ने देखा। दिसंबर में दिल्ली में इंडिया बिएनाले की शुरुआत होगी। इसमें देश के ऐतिहासिक स्मारकों, संग्रहालयों और आर्ट गैलरी को भी शामिल किया जाएगा।

दुनिया के टॉप 10 म्यूजियम में बिहार संग्रहालय
प्रधानमंत्री ने पटना के बिहार म्यूजियम की उपलब्धि का जिक्र करते हुए बताया कि इसे दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों की सूची में नौवां स्थान मिला है। यह एशिया में पहले स्थान पर है। वहीं, गुजरात के अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक संग्रहालय को प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड' मिला है।

फुटबॉल और बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
खेल जगत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भारतीय फुटबॉल टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप जीती है। बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने लगातार दो सुपर-500 खिताब अपने नाम किए, जबकि पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन जीतकर भारत को एक और खिताब दिलाया। दिसंबर 2026 में तेलंगाना में होने वाले आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भी जिक्र किया।

कलाकार शोभा सिंह को किया याद
पीएम मोदी ने प्रसिद्ध चित्रकार शोभा सिंह की 125वीं जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने सिख गुरुओं के उनके प्रसिद्ध चित्रों का उल्लेख किया। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।