रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 31 मिनट पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 51 मिनट पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 1 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 1 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 1 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 1 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 1 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 2 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 3 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 3 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 4 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 4 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 4 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 4 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 4 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 5 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 5 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 5 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज
राजनीति

अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस

अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस

कोलकाता
जोड़ा फूल और पार्टी के नाम पर दावा ठोकने के लिए एफिडेविट तैयार करने में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल को लेकर ममता गुट ने ऋतब्रत बनर्जी समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी पर ही फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बताया कि पूर्व बर्धमान के कालना थाने में शिकायत मिली है कि अभिषेक बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरन फर्जी वीडियो दिखाए थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फर्जी वीडियो दिखाने का आरोप
पुलिस ने कहा, अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाए थे कि बागी गुट के लिए फर्जी एफडेविट तैयरा करने में पुलिसकर्मियों ने मदद की थी। फर्जी वीडियो के जरिए अभिषेक बनर्जी ने पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश की है। ऐसे में उनके खलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और राज्य की साइबर क्राइम विंग ने जांच शुरू कर दी है।

अभिषेक बनर्जी ने क्या लगाए थे आरोप
टीएमसी ने आरोप लगाया था कि पार्टी पर दावा पेश करने वाले अरूप रॉय और ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट ने पश्चिम बंगाल के पुलिस थानों में फर्जी हलफनामे तैयार कराकर निर्वाचन आयोग को सौंपे हैं। पार्टी ने अदालत से इस आपराधिक कृत्य पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील की। पार्टी के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने संयुक्त सचिव डेरेक ओब्रायन और लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा के साथ कुछ वीडियो साझा किए। उन्होंने दावा किया कि इन वीडियो में पुलिस थानों में हलफनामे तैयार किए जाने के दृश्य हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि ये हलफनामे और अन्य दस्तावेज सीधे निर्वाचन आयोग को सौंपे गए, लेकिन उसे इनकी प्रतियां तक नहीं दी गईं।

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि जिन लोगों के नाम से ये हलफनामे दाखिल किए गए, उन्हें इनके बारे में कोई जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि हलफनामों पर लोगों के हस्ताक्षर और नोटरी के नाम तथा हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। उन्होंने सवाल किया, 'क्या आपने कभी देखा है कि सत्तारूढ़ दल की पुलिस विपक्ष की ओर से हलफनामे दाखिल कर रही हो? अगर देश में कानून बचा है तो अदालत को इस जालसाजी पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। स्वतंत्र भारत में इससे बड़ा अपराध और क्या हो सकता है?'

हाई कोर्ट से लगा था ऋतब्रत बनर्जी को झटका
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी गई थी। अदालत ने अध्यक्ष को 10 दिन के भीतर इस मामले में नये सिरे से फैसला लेने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट ने विपक्ष के मुख्य सचेतक के रूप में अखरुज्जमां की नियुक्ति भी रद्द कर दी थी। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इन हलफनामों को दबाव बनाने और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने के मकसद से तैयार किया गया। (एजेंसी से इनपुट्स के साथ)