रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 21 मिनट पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 31 मिनट पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 31 मिनट पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 41 मिनट पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 59 मिनट पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 1 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 2 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 2 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 3 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 3 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 3 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 3 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 4 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 4 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 4 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान
राजनीति

पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष

पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष

नई दिल्ली
दिल्ली का 'शीशमहल' विवाद अब पंजाब की राजनीति में एंट्री कर चुका है. विपक्षी दल पंजाब के 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल के दिल्ली में स्थित सरकारी आवास को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में जुटे हैं. इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने घोषणा की है कि मजीठिया के निवासियों को एक बस से दिल्ली ले जाया जाएगा ताकि बहुचर्चित शीश महल दिखाया जा सके, जो इस समय बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीति तनाव का केंद्र बना हुआ है. केजरीवाल के इस विवादित सरकारी आवास से जुड़ी कथित फिजूलखर्चियों को पंजाब की जनता के सामने पेश किया जा रहा है. विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं कि केजरीवाल सादगी, जनता के पैसे का सदुपयोग और स्वच्छ राजनीति के वादे के साथ राजनीति में उतरे थे, उसी से उन्हें पहचान मिली, लेकिन इस सरकारी आवास के जरिए विपक्ष को मौका मिल गया और वह लगातार इसे लेकर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को निशाना बना रहे हैं.

केजरीवाल ने सरकारी आवास और गाड़ी न लेने का वादा किया था- बीजेपी पंजाब अध्यक्ष
बीजेपी पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने भी केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के शीशमहल का जो वीडियो पंजाब के लोगों को दिखाया गया तो वे स्तब्ध रह गए. उन्होंने केजरीवाल के अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान दिए गए बयानों को याद किया जब उन्होंने राजनीति में न आने, चुनाव न लड़ने, सुरक्षा न लेने  और सरकारी आवास और गाड़ी न लेने का वादा किया था. ढिल्लो ने कहा कि आम आदमी वाली छवि और सत्ता में आने के बाद अपनाई गई जीवनशैली में कितना फर्क है, जनता देख रही है.

अकाली दल की भगवंत मान से अपील पंजाब के लोगों के लिए राज्यव्यापी शीश महल यात्रा आयोजित की जाए
शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्यव्यापी 'शीश महल यात्रा' आयोजित करने की अपील भी की है ताकि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की असाधारण जीवनशैली देख सकें. शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी पंजाब के लोगों को आम आदमी का प्रतिनिधित्व करने के आप के वादे और केजरीवाल की शाही विलासिता के बीच के अंतर को समझाना चाहती है. स्टीम रूम, जैकुजी, महंगे संगमर्मर और कालीनों के साथ आलीशान साजसज्जा के साथ ये सादगी का दावा कैसे करते हैं.  

पंजाब चुनाव में शीशमहल को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश
कह सकते हैं कि शीशमहल विवाद अब सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रह गया है. मजीठिया द्वारा बस यात्रा की घोषणा और बीजेपी द्वारा लगातार इसे मुद्दा बनाना पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है वो भी तब 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. विपक्षी दल ऐसे मुद्दों की तलाश में हैं जो आम आदमी पार्टी की सादगी और आम आदमी से जुड़ी वाली छवि के दावे को चुनौती दे सके. विपक्ष इस मुद्दे को पार्टी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के मौके के तौर पर देख रहा है. आम आदमी पार्टी के सामने भी ये चनौती है कि विपक्ष के आरोपों का खंडन करना और केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास से जुड़े विवाद को पंजाब में एक बड़ी राजनीतिक समस्या बनने से रोकना है.