शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 1 मिनट पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 16 मिनट पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 17 मिनट पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 31 मिनट पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 31 मिनट पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 31 मिनट पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 47 मिनट पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 52 मिनट पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 1 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 1 घंटे पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ 1 घंटे पहले नसीरुद्दीन शाह से पहली मुलाकात में मनोज बाजपेयी ने कर दी ऐसी हरकत, दोस्तों को लगा पड़ेगा थप्पड़ बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 1 घंटे पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 3 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 3 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 3 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण

18 से 30 वर्ष आयु के पात्र अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन सीपेट रायपुर में दिया जाएगा 80 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कवर्धा, 27 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा...

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण

इम्पेक्ट न्यूज। कवर्धा। 18 से 30 वर्ष आयु के पात्र अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

सीपेट रायपुर में दिया जाएगा 80 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

कवर्धा, 27 नवंबर 2026।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके पात्र आश्रितों को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत कबीरधाम जिले के कुल 7 पात्र हितग्राहियों को सीपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), रायपुर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके लिए श्रम विभाग द्वारा इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला श्रम अधिकारी भूपेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोसेसिंग ट्रेड में 480 घंटे अर्थात 80 दिवस का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण एवं प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी और व्यावहारिक कौशल सिखाया जाएगा।

यह प्रशिक्षण भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा अनुमोदित केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल सेक्टर के लेवल 3.5 के अनुरूप होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय रहेगा तथा चयनित सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए सीपेट रायपुर में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों एवं उनके पात्र आश्रितों को आधुनिक तकनीकी कौशल से दक्ष बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

ये हैं पात्रता की शर्तें

प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना अथवा किसी पात्र निर्माण श्रमिक का आश्रित होना आवश्यक है। प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि को अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थी का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं उत्तीर्ण एवं संबंधित कार्य में 1.5 वर्ष का अनुभव अथवा कक्षा 8वीं उत्तीर्ण एवं संबंधित कार्य में 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन

श्रम पदाधिकारी, जिला कबीरधाम ने बताया कि निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक निर्माण श्रमिक एवं उनके पात्र आश्रित श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ेीतंउमअरंलंजम.बह.हवअ.पद के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें तथा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।