शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं अभी-अभी बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी 1 मिनट पहले तकनीकी सुधार, त्वरित समाधान और पारदर्शी व्यवस्थाओं के साथ किसानों से धान खरीदी जारी बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप 16 मिनट पहले बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर सस्पेंस बरकरार, किरेन रिजिजू बोले- संसद में ला रहे हैं बेहद महत्वपूर्ण बिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 1 घंटे पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 1 घंटे पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 2 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 2 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 2 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 2 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 2 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 4 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की
Chhattisgarh

बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं

रस्साकशी में कलेक्टर की टीम ने जनप्रतिनिधियों को दी मात जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा अभूतपूर्व उत्साह सुकमा, 27 नवम्बर 2026/ कभी नक्सलवाद के प्रभाव के लिए पहचाने जाने...

बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं

इम्पेक्ट न्यूज। सुकमा। रस्साकशी में कलेक्टर की टीम ने जनप्रतिनिधियों को दी मात जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

सुकमा, 27 नवम्बर 2026/

कभी नक्सलवाद के प्रभाव के लिए पहचाने जाने वाले बस्तर के दूरस्थ वनांचलों में आज विकास, उमंग और खेल की नई तस्वीर उभर रही है। रविवार को हड़मा स्टेडियम, सुकमा में ‘हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान’ के ध्येय वाक्य के साथ ‘बस्तर ओलंपिक 2026-27’ के जिला स्तरीय मुकाबलों का भव्य शुभारंभ हुआ।

जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, नगरपालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता कवासी, जनपद अध्यक्ष संतोष इडो एवं श्रीमती बोदली बाई, अध्यक्ष कोंटा श्रीमती कुसुमलता कोवासी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस खेल महाकुंभ की शुरुआत की।

इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य सुदीपिका सोरी, कलेक्टर अमित कुमार, एसपी मयंक गुर्जर, जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर, जनप्रतिनिधि श्री बारसे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया। आयोजन की सबसे प्रेरणादायक तस्वीर दूरस्थ गांवों से आई महिलाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

कई महिलाएं अपने नन्हे बच्चों को गोद में लेकर मैदान तक पहुंचीं और लंबी दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, कराटे, वॉलीबॉल एवं रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। सभी खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई। खेल के मैदान में उमड़े इस जनसैलाब ने साबित कर दिया कि अब बस्तर के गांवों में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

प्रतियोगिता के दौरान उस वक्त पूरा स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा, जब रस्साकशी के रोमांचक मुकाबले में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की टीमें आमने-सामने आ गईं। एक ओर कलेक्टर श्री कुमार के नेतृत्व में एसपी श्री गुर्जर, डीएफओ अक्षय भोसले और जिला पंचायत सीईओ श्री ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों की टीम थी, तो दूसरी ओर श्री मरकाम, महेश कुंजाम और श्रीमती गीता कवासी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने पूरा जोर लगाया।

बच्चों और दर्शकों के जबरदस्त उत्साहवर्धन के बीच अधिकारियों की टीम ने बाजी मार ली। हालांकि, इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले की असली जीत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच के आपसी तालमेल व खेल भावना की रही। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों की सुविधा और बेहतर अनुभव को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए मैदान में चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

दूर-दराज से आए प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक भोजन, नाश्ता, स्वच्छ पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था और स्वास्थ्य जांच शिविर उपलब्ध कराए गए हैं, वहीं आकर्षक सेल्फी प्वाइंट खिलाड़ियों और ग्रामीणों के बीच खासा लोकप्रिय रहा। महिला खिलाड़ियों ने प्रशासन की इन उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इस मंच के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

बस्तर ओलंपिक 2026-27 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता 26 एवं 27 नवंबर को हड़मा स्टेडियम और पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किए जा रहे हैं। जूनियर और सीनियर वर्ग में हो रहे इन आयोजनों के माध्यम से जिला प्रशासन युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और जिले में सामाजिक समरसता व खेल संस्कृति को मजबूत करने का सार्थक प्रयास कर रहा है।

भविष्य के चौंपियन तैयार करने की इस महत्वपूर्ण पहल के दौरान तहसीलदार गिरीश निंबालकर, जनपद सीईओ सुभाष शुक्ला, जिला खेल अधिकारी कैलाश कश्यप सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। 1,289/2026