शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 3 मिनट पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 17 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 18 मिनट पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 33 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 48 मिनट पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 1 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 1 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 1 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 1 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 1 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 1 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 2 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 3 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 3 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 3 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 3 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 3 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Chhattisgarh

उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित

टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित उत्तर बस्तर कांकेर, 27 नवंबर 2026/ पशुधन विकास विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में विभागीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला...

उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित

इम्पेक्ट न्यूज। कांकेर। टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित उत्तर बस्तर कांकेर, 27 नवंबर 2026/

पशुधन विकास विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में विभागीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला के माध्यम से विभागीय कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना तैयार कर जिले में पशुधन विकास और पशुपालकों को दी जाने वाली सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने पर बल दिया गया। योजनाओं के प्रभावी संचालन, कृत्रिम गर्भाधान कार्य में तेजी लाने तथा टीकाकरण कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति हासिल करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान डॉ. प्रीति कोड़ोपी द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति, डॉ. प्रेमप्रकाश ठाकुर द्वारा गौधाम योजना तथा डॉ. प्रियंका वर्मा द्वारा जिला मुख्यालय में संचालित एबीसी सेंटर (पशु जन्म नियंत्रण केंद्र) के संबंध में जानकारी दी गई। इसके पश्चात विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के समस्त अतिरिक्त उपसंचालक, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों द्वारा विभागीय कार्यों की एजेंडावार समीक्षा की गई।

बैठक में योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार करने तथा पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय कांकेर के अधिष्ठाता डॉ. आदिकांत प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अजमेर सिंह कुशवाह तथा कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. डी. सूर्यम डोरा उपस्थित थे।

कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. वीरेंद्र सिंह नाग, डॉ. चित्रलेखा देव, डॉ. सरिता ठाकुर (एमवीयू), श्री पी.एस. देवकर, पवन सिन्हा, श्री डी.आर. सिन्हा तथा विकासखंड कोयलीबेड़ा की टीम को ‘बेस्ट टीम’ के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।