शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 16 मिनट पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 28 मिनट पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 28 मिनट पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 28 मिनट पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 29 मिनट पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 57 मिनट पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 2 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 2 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 2 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 2 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 2 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 2 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 2 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 3 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 3 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 3 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 3 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ
राष्ट्रीय

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा

नई दिल्‍ली
कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्‍यों को नई सुविधा देने जा रहा है, जिसके बाद कर्मचारियों को PF के पैसे तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी. दरअसल, सरकार UPI से PF निकासी पर विचार कर रही है और इसे अगले ही महीने लागू किया जा सकता है। 

बिजनेस स्‍टैंडर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए भविष्य निधि (PF) निकालने के लिए कम से कम ₹1,000 की शुरुआती सीमा तय करने पर विचार कर रहा है. इस सुविधा को दिसंबर के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य है। 

क्‍यों 1000 रुपये की होगी लिमिट? 
अधिकारियों ने बताया कि UPI से पीएफ निकासी को लेकर 1000 रुपये की लिमिट है, क्‍योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो हर छोटी से छोटी रकम के लिए कर्मचारी इस सर्विस का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 1000 रुपये की लिमिट का मकसद छोटे-छोटे ट्रांजेक्‍शन को रोकना है, ताकि EPFO ​​पर ट्रांजेक्‍शन का बोझ न बढ़े। 

दो राउंड की टेस्टिंग पूरी 
इस सुविधा के लिए तकनीक तैयार है और अलग-अलग यूजर ग्रुप्स के बीच दो राउंड की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के दौरान सामने आई कमियों को भी ठीक कर लिया गया है. इस दौरान कुछ ने इससे पीएफ का पैसा भी निकाला है. हालांकि, EPFO ​​के नए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म, 'सेंट्रलाइज्ड' पर माइग्रेशन के दौरान अभी भी कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिसे जल्‍द ठीक कर लिया जाएगा। 

आप कबसे निकाल पाएंगे UPI से पीएफ 
दरअसल, UPI के माध्यम से PF की रकम निकालने की सुविधा दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू होने की बात कही जा रही है. हालांकि, अभी तक अधिकारिक तौर पर कुछ जानकारी नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट का दावा है कि सरकार दिसंबर तक इसे लागू कर सकती है. यानी कि रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में ही आप यूपीआई से पीएफ की निकासी कर सकते हैं। 

मार्च 2025 में हुई थी UPI से पीएफ की चर्चा
UPI से पीएफ निकासी का यह कदम बड़े डिजिटल बदलाव का हिस्सा है, जिसे मार्च 2025 में कार्यकारी समिति की बैठक में पेश किया गया था. इसके बाद अक्टूबर 2025 में हुई बोर्ड बैठक में तेज ऑटोमेटेड क्लेम, तुरंत निकासी और बेहतर डिजिटल सेवाओं के लिए नए फ्रेमवर्क को मंजूरी दी गई थी. तभी से लेकर UPI से पीएफ निकासी को लेकर काम चल रहा है। 

क्‍यों हो रही UPI से पीएफ निकासी में देरी? 
तकनीकी स्तर पर API तैयार करने और इसे बैंकिंग व पेमेंट सिस्टम के साथ जोड़ने का काम किया जा चुका है. शुरुआत में यह सुविधा पिछले वित्त वर्ष के अंत तक आने की उम्मीद थी, लेकिन तकनीकी एकीकरण और टेस्टिंग की प्रॉसेस के चलते इसमें देरी हुई है। 

सीधे बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे
नई व्‍यवस्‍था लागू होने के बाद पीएफ सदस्‍य BHIM ऐप के जरिए UPI का इस्तेमाल करके कम से कम 1000 रुपये की निकासी राशि सीधे अपने बैंक खाते में पा सकते हैं. इससे सदस्‍यों को पारंपरिक तरीके से लंबे इंतजार के बजाय फास्‍ट पेमेंट का विकल्‍प मिलेगा।