गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 2 मिनट पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 17 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 32 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 32 मिनट पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 32 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 47 मिनट पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 47 मिनट पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 47 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 55 मिनट पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 1 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 1 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 1 घंटे पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 1 घंटे पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल 1 घंटे पहले पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती 1 घंटे पहले टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 2 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 2 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा
व्यापार

निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण

सीपेट रायपुर में 80 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 5 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण, 18 से 30 वर्ष आयु के पात्र अभ्यर्थी कर...

निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण

इम्पेक्ट न्यूज। गरियाबंद। सीपेट रायपुर में 80 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 5 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण, 18 से 30 वर्ष आयु के पात्र अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

गरियाबंद 26 नवंबर 2026/

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके पात्र आश्रितों को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सीपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), रायपुर के माध्यम से कुल 5 पात्र हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया जाना है।

श्रम विभाग द्वारा इच्छुक एवं पात्र हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोसेसिंग ट्रेड में 480 घंटे अर्थात 80 दिवस का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का क्षेत्र निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण एवं प्रसंस्करण से संबंधित होगा।

यह प्रशिक्षण भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा अनुमोदित केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल सेक्टर के लेवल 3.5 के अनुरूप है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय आधार पर संचालित किया जाएगा। चयनित सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए सीपेट रायपुर में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशिक्षण के माध्यम से हितग्राहियों को प्लास्टिक प्रसंस्करण एवं मशीन संचालन से संबंधित व्यावहारिक और उद्योगोन्मुखी कौशल प्रदान किया जाएगा।

ये हैं पात्रता की शर्तें –

प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले हितग्राही का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना अथवा पात्र निर्माण श्रमिक का आश्रित होना आवश्यक है। प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि को अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थी का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं उत्तीर्ण एवं संबंधित कार्य में 1.5 वर्ष का अनुभव अथवा कक्षा 8वीं उत्तीर्ण एवं संबंधित कार्य में 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र होंगे।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन –

श्रम पदाधिकारी, जिला गरियाबंद ने बताया कि निर्धारित पात्रता रखने वाले निर्माण श्रमिक एवं उनके पात्र आश्रित श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल श्रमेवजयते डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें। –00–