गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 4 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 5 मिनट पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 5 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 19 मिनट पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 19 मिनट पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 20 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 27 मिनट पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 34 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 34 मिनट पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 34 मिनट पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 35 मिनट पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 49 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल 1 घंटे पहले पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती 1 घंटे पहले टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 2 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति
मनोरंजन

पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल

पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल

पाकिस्तान के पहले Netflix ओरिजिनल शो 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में रिलीज को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. एक तरफ भारत सरकार नेटफ्लिक्स को साफ तौर पर याद दिलाया है कि पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध न कराया जाए, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल ने इस मांग का विरोध करते हुए भारत पर ही सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने इसे कला और संस्कृति को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश करार दिया है.

नेटफ्लिक्स को सरकार का साफ संदेश
मामले में सबसे पहले भारत सरकार का रुख सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि वह 8 मई 2025 को जारी सरकारी एडवाइजरी का पालन करे और पाकिस्तान में बने कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न करे.

मंत्रालय को पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में संभावित रिलीज को लेकर कई शिकायतें और आपत्तियां मिली थीं. इसके बाद नेटफ्लिक्स को जून में दी गई अपनी पुरानी प्रतिबद्धता याद दिलाई गई है. दरअसल, जून में नेटफ्लिक्स ने मंत्रालय को बताया था कि उसने पाकिस्तान में बनी कोई फिल्म या सीरीज भारत के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराई है. अब सरकार चाहती है कि प्लेटफॉर्म अपना वही रुख कायम रखे.

पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को सुनाई खरी-खोटी
भारत में शो को रोकने की मांग के बीच पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि पहले खेल को, फिर पानी को और अब कला-संस्कृति को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा है.

अहसान इकबाल ने ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन की मांग पर सवाल उठाते हुए लिखा कि आखिर कोई क्रिकेट मैच को राजनीतिक खतरा और टीवी ड्रामा को राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा कैसे मान सकता है? उन्होंने भारत को 'बड़ा होने' की सलाह देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेलने दिया जाना चाहिए, पानी को बहने देना चाहिए, कलाकारों को अपनी कला दिखाने देनी चाहिए और दर्शकों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है.

पाकिस्तानी ड्रामा इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि बता रहे मंत्री
अहसान इकबाल ने एक अलग पोस्ट में इस सीरीज को पाकिस्तान की ड्रामा इंडस्ट्री और सांस्कृतिक निर्यात के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उनका कहना है कि Netflix और Disney जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने और मिडिल ईस्ट-नॉर्थ अफ्रीका (MENA) कंटेंट रीजन से तालमेल बनाने की कोशिशों से पाकिस्तानी कलाकारों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिल रहा है.

4 दिसंबर को रिलीज होना है शो, भारत में स्ट्रीमिंग पर सस्पेंस
'जो बचे हैं संग समेट लो' नेटफ्लिक्स का पहला पाकिस्तानी ओरिजिनल शो है, जिसे नेटफ्लिक्स के मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका डिवीजन ने कमीशन किया है. यह सीरीज 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. हालांकि, भारत में इसे स्ट्रीम किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है.

इससे पहले ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) भी शो का विरोध कर चुके हैं. दोनों संगठनों ने अधिकारियों से मांग की थी कि इसे भारत में रिलीज न होने दिया जाए. अब सरकार की एडवाइजरी और पाकिस्तानी मंत्री के बयान के बाद इस शो की रिलीज को लेकर विवाद और गर्म हो गया है.