गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 4 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 4 मिनट पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 5 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 19 मिनट पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 19 मिनट पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 20 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 27 मिनट पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 34 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 34 मिनट पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 34 मिनट पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 35 मिनट पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 49 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल 1 घंटे पहले पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती 1 घंटे पहले टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 2 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति
मनोरंजन

रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह

रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की स्टारर फिल्म 'रामायण' के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। नमित मल्होत्रा की इस मेगा बजट फिल्म ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर की 'बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स' कैटेगरी की टॉप 20 फिल्मों में जगह बना ली है। इस लिस्ट में फिल्म का मुकाबला हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों से होगा। इनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', डेनिस विलेन्यूवे की 'ड्यून: पार्ट थ्री' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' जैसी फिल्में शामिल हैं।

इससे पहले 'रामायण' 32वें एनुअल क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स की दो कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में भी जगह बना चुकी है। ऐसे में फिल्म के लिए यह एक और अहम उपलब्धि मानी जा रही है।

ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में शामिल हुई 'रामायण'
'वैरायटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की 'बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स' कैटेगरी की टॉप 20 फिल्मों में जगह बनाई है। इस लिस्ट में कुल 20 फिल्मों को शामिल किया गया है। हालांकि, एकेडमी आमतौर पर यह टॉप 20 लिस्ट पब्लिकली जारी नहीं करती है। रिपोर्ट के अनुसार, एकेडमी की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने वोटिंग के अगले राउंड में पहुंचने वाली 20 फिल्मों के मेकर्स को इसकी जानकारी दी है।

इन हॉलीवुड फिल्मों से होगा 'रामायण' का मुकाबला
ऑस्कर की इस लिस्ट में 'रामायण' के साथ हॉलीवुड की कई चर्चित फिल्में शामिल हैं। इनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', डेनिस विलेन्यूवे की 'ड्यून: पार्ट थ्री', स्टीवन स्पीलबर्ग की 'डिस्क्लोजर डे', एलेजांद्रो इनारितु की 'डिगर' और डीसी स्टूडियो की 'सुपरगर्ल' शामिल हैं। इसके अलावा मार्वल की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। यानी विजुअल इफेक्ट्स के मामले में 'रामायण' को कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से मुकाबला करना होगा।

'ड्यून' और क्रिस्टोफर नोलन का रहा है शानदार रिकॉर्ड
विजुअल इफेक्ट्स के मामले में डेनिस विलेन्यूवे की 'ड्यून' फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। 'ड्यून' और 'ड्यून: पार्ट टू' दोनों ही फिल्मों ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में ऑस्कर जीता है। वहीं, क्रिस्टोफर नोलन भी इस कैटेगरी में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनकी फिल्में 'इंसेप्शन', 'इंटरस्टेलर' और 'टेनेट' इस कैटेगरी में तीन ऑस्कर जीत चुकी हैं। दूसरी ओर, मार्वल की 14 फिल्में पहले इस कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल कर चुकी हैं, लेकिन उनमें से कोई भी ऑस्कर नहीं जीत पाई।

'RRR' भी बना चुकी है टॉप 20 में जगह
इससे पहले एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' भी ऑस्कर की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप 20 लिस्ट में शामिल हुई थी। हालांकि, फिल्म को इस कैटेगरी में फाइनल नॉमिनेशन नहीं मिला था। लेकिन 'RRR' ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया था। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर मिला था।

कब जारी होगी ऑस्कर की फाइनल शॉर्टलिस्ट?
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए शुरुआती वोटिंग 7 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद एकेडमी 15 दिसंबर को ऑफिशियल शॉर्टलिस्ट जारी करेगी। वहीं, ऑस्कर के फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा 21 जनवरी 2027 को की जाएगी।

'बेस्ट विज़ुअल इफेक्ट्स' के लिए टॉप 20 की पूरी लिस्ट:
    एवेंजर्स: डूम्सडे
    बैकरूम्स
    डिगर
    डिस्क्लोजर डे
    ड्यून: पार्ट थ्री
    गोडजिला माइनस जीरो
    हार्ट ऑफ द बीस्ट
    द हंगर गेम्स: सनराइज ऑन द रीपिंग
    जुमांजी: ओपन वर्ल्ड
    मोआना
    द मॉस्किटो बाउल
    द ओडिसी
    प्रोजेक्ट हेल मैरी
    रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड
    द शीप डिटेक्टिव्स
    स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
    स्टार वार्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगु
    सुपरगर्ल
    व्हेलफॉल
    वाइल्डवुड

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी 'रामायण' को मिली दो जगह
ऑस्कर से पहले 'रामायण' 32वें एनुअल क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स की शॉर्टलिस्ट में भी जगह बना चुकी है। क्रिटिक्स चॉइस एसोसिएशन (CCA) ने फिल्म को दो कैटेगरी-बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन में शामिल किया है। बेस्ट विजुअल इफेक्ट कैटेगरी में फिल्म का मुकाबला 'गॉडजिला माइनस जीरों', 'द ओडिसी', 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे', 'वेरवुल्फ' और 'द शीप डिटेक्टिव्स' जैसी फिल्मों से होगा। वहीं, बेस्ट स्टंट डिजाइन कैटेरगी में 'रामायण' को 'ड्यून: पार्ट थ्री', 'द फ्यूरियस', 'द फर्दर मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ', 'होप', 'योर मदर योर मदर योर मदर' और 'रेजिडेंट ईविल' जैसी फिल्मों से मुकाबला करना होगा।