इम्पेक्ट न्यूज। दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा का सशक्त माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से जिले के नागरिक अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली खर्च में कमी लाने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
इसी कड़ी में स्कूल पारा निवासी कमल सेठिया ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि इस योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का निर्णय लिया। सोलर पैनल स्थापित होने से अब घर में बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है। इससे परंपरागत बिजली पर निर्भरता कम होगी और हर महीने आने वाले बिजली बिल में भी राहत मिलेगी।
श्री सेठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम परिवारों के लिए काफी लाभदायक है। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से सोलर पैनल लगवाना पहले की तुलना में आसान हुआ है। उन्होंने योजना को घरों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को आर्थिक रूप से राहत पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले के अन्य नागरिकों से भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने और सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की। स.क्र/1253






