गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत अभी-अभी पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन अभी-अभी संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान अभी-अभी ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 15 मिनट पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 15 मिनट पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 15 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 30 मिनट पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 30 मिनट पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 30 मिनट पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 30 मिनट पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 45 मिनट पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 1 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 1 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 2 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 2 घंटे पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2 घंटे पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष 2 घंटे पहले 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी 2 घंटे पहले मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी
Chhattisgarh

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान

रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना उपज का मिलेगा 93 हजार रुपये मूल्य, किसान हितैषी व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु...

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

उपज का मिलेगा 93 हजार रुपये मूल्य, किसान हितैषी व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर/ 26 नवंबर 2026/

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं आर्थिक समृद्धि को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों में की गई बेहतर व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। ऑनलाइन टोकन सुविधा, व्यवस्थित तौल एवं उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है।

इसी कड़ी में जिले के ग्राम रतनपुर निवासी किसान ललित कुमार अपनी 30 क्विंटल धान की उपज लेकर रतनपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन टोकन सुविधा का लाभ लेते हुए निर्धारित तिथि पर अपनी उपज खरीदी केंद्र पहुंचाई। केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से प्रसन्न किसान ललित कुमार ने शासन की किसान हितैषी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

तकनीक के उपयोग से किसानों के समय और श्रम की हो रही बचत

शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए संचालित ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस व्यवस्था से किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार सहकारी समितियों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं। इससे समय और श्रम की बचत होने के साथ खरीदी केंद्रों में अनावश्यक भीड़ कम करने तथा धान उपार्जन कार्य को व्यवस्थित बनाने में भी मदद मिल रही है।

उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को मिल रही सहूलियत

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, व्यवस्थित तौल एवं किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य किसानों को धान विक्रय के दौरान होने वाली अनावश्यक परेशानियों से राहत दिलाना तथा खरीदी प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

30 क्विंटल धान का मिलेगा 93 हजार रुपये मूल्य

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। इस दर के अनुसार किसान ललित कुमार की 30 क्विंटल धान की उपज का कुल मूल्य 93 हजार रुपये होगा। किसानों को उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। साथ ही कृषि संबंधी आवश्यकताओं, आगामी फसल की तैयारियों एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में भी सहायता मिल रही है।

किसान ललित कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

किसान ललित कुमार ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन सुविधा एवं 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं से धान बेचना आसान हुआ है। घर बैठे टोकन प्राप्त होने और खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं मिलने से किसानों को काफी राहत मिल रही है।

जिले में तकनीक आधारित टोकन प्रणाली और सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। शासन की किसान हितैषी पहल से जहां धान विक्रय की प्रक्रिया सहज हुई है, वहीं किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

क्रमांक- 11277/ओम/