गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू अभी-अभी सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अभी-अभी बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत अभी-अभी अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 16 मिनट पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 55 मिनट पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 1 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 1 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 2 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 2 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 3 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 3 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 3 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 4 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 4 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 5 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 6 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 6 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 6 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा
Chhattisgarh

अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत

चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा परिवहन खर्च और समय की हो रही बचत, नवीन धान उपार्जन केन्द्र में तेजी से हो रहा धान...

अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत

इम्पेक्ट न्यूज। अम्बिकापुर। चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा परिवहन खर्च और समय की हो रही बचत, नवीन धान उपार्जन केन्द्र में तेजी से हो रहा धान का तौलई अम्बिकापुर, 26 नवंबर 2026/

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धानउपार्जन की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस केंद्र के माध्यम से कुल 745 पंजीकृत किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिल रही है।

केंद्र से चार ग्राम पंचायतों अंधला, अमगसी, नरकालो एवं जुड़वानी के साथ तीन आश्रित गांव चुकनडांड, हंसडांड एवं बनखेता के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। नजदीक में खरीदी केंद्र खुलने से परिवहन खर्च में बचत नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू होने से किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे किसानों के समय और परिवहन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च की बचत हो रही है।

पहले किसानों को धान विक्रय के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें आवागमन और परिवहन में परेशानी होती थी। अब स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से धान विक्रय की प्रक्रिया आसान हो गई है। भीड़ से राहत, तेजी से हो रहा धान का तौल नवीन खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। यहां किसानों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।

धान का तौल तेजी से होने के साथ ही भराई की प्रक्रिया भी समय पर पूरी हो रही है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है। किसान दिनेश साहू ने साझा किया अपना अनुभव ग्राम अंधला के कृषक दिनेश साहू ने बताया कि वे मूल रूप से लखनपुर के निवासी हैं, लेकिन उनकी कृषि भूमि अंधला, कुंवरपुर क्षेत्र में स्थित है। पहले उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए लखनपुर जाना पड़ता था।

अब अंधला में ही धान खरीदी केंद्र खुल जाने से वे जिस क्षेत्र में धान का उत्पादन करते हैं, उसी के नजदीक अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इससे उन्हें परिवहन की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि केंद्र में किसानों की भीड़ से बचाव हो रहा है और धान का तौल एवं भराई तेजी से हो रही है। खरीदी केंद्र में कार्यरत कर्मचारी भी अच्छे से कार्य कर रहे हैं और किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्र की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को आर्थिक संबल कृषक दिनेश साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान की खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण है। एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था से भी किसानों को आर्थिक सहूलियत मिल रही है।

उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि सुविधाओं के विस्तार और किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे चार ग्राम पंचायतों एवं तीन आश्रित गांवों के 745 पंजीकृत किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। समाचार क्रमांक 127/2026/ लोन्हारे