गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस अभी-अभी लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण अभी-अभी एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 30 मिनट पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 1 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 1 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 2 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 2 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 2 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 3 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 3 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 4 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 5 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 5 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 5 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 6 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 6 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 7 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 7 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 7 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल
Chhattisgarh

एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण

रायपुर, 26 नवंबर 2026 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में खेत बचाओ अभियानदृरबी 2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता एवं सरसों की उन्नत खेती पर प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम...

एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। रायपुर, 26 नवंबर 2026

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में खेत बचाओ अभियानदृरबी 2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता एवं सरसों की उन्नत खेती पर प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को धान की कटाई के बाद फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन, रबी फसलों के विविधीकरण तथा सरसों की उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. पंकज शर्मा ने किसानों को धान की कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय मल्चर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिलाना चाहिए। इससे मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है, मृदा संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता एवं स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है।

उन्होंने किसानों को धान की समय पर कटाई, खेत की उचित तैयारी और उपलब्ध समय का बेहतर उपयोग करते हुए रबी मौसम में दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से सरसों की खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरसों कम बीज दर एवं सीमित सिंचाई में भी अच्छी उपज देने वाली एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है।

उन्होंने सरसों की उन्नत किस्म क्त्डत् 150-35 की विशेषताओं के साथ बुवाई का उपयुक्त समय, बीज दर, कतारों के बीच दूरी, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई तथा फसल की अन्य आवश्यक कृषि क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरसों की समय पर, विशेषकर दिसंबर के प्रथम सप्ताह से पूर्व बुवाई तथा वैज्ञानिक फसल प्रबंधन अपनाने पर लगभग 10-12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त की जा सकती है। तथा यह लगभग 95-110 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।

इस प्रकार किसान कम अवधि में सरसों की खेती से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से किसानों को संस्थान के प्रक्षेत्र में ले जाकर सरसों की किस्म क्त्डत् 150-35 के अंतर्गत लगाए गए प्रदर्शन का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया।

डॉ. शर्मा ने खेत में खड़ी फसल के पौधों की स्थिति दिखाते हुए वर्तमान अवस्था में की जाने वाली आवश्यक कृषि क्रियाओं, फसल प्रबंधन एवं बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। इससे किसानों को सरसों की उन्नत खेती की तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में ग्राम पचेरी, बिठिया एवं बेलटुकरी से आए कुल 35 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेलटुकरी के सरपंच संतोष कुर्रे भी उपस्थित रहे।

किसानों को लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में सरसों की खेती के लिए उन्नत किस्म क्त्डत् 150-35 का बीज भी वितरित किया गया, ताकि वे अपने खेतों में इस तकनीक को अपनाकर तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दे सकें। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. के.सी. शर्मा द्वारा किया गया। इस पहल के माध्यम से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं रबी मौसम में सरसों की उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

क्र.-11267/ओम/