इम्पेक्ट न्यूज। अम्बिकापुर। राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुरक्षित रखने ली गई शपथ अम्बिकापुर, 26 नवम्बर 2026
संविधान दिवस के अवसर पर आज गुरूवार 26 नवंबर को सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय अम्बिकापुर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक वाचन किया गया। कमिश्नर नरेन्द्र दुगा ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपायुक्त राजस्व श्रीमती शारदा अग्रवाल, उपायुक्त (विकास) श्री आर.के खुंटे सहित कमिश्नर कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संविधान दिवस के अवसर पर गुरूवार को सरगुजा संभाग के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में विभाग प्रमुखों और अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा भी संविधान की प्रस्तावना का पठन और राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली गई। समाचार क्रमांक 125/2026/लोन्हारे






